गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) स्थानीय क्षेत्र की बेटियां जब शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से प्रशिक्षण पूरा कर वापस लौटीं, तो उनका नजारा देखने लायक था। प्रशिक्षण से लौटकर आईं इन वीर बहनों के चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास, कड़ा अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का तेज साफ तौर पर झलक रहा था।
साहस और संस्कारों का अद्भुत संगम
इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में बहनों ने न केवल आत्मरक्षा के गुर सीखे, बल्कि साहस, संस्कार और संगठन शक्ति का भी अद्भुत अनुभव प्राप्त किया। शिविर के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित किया गया।
प्रेरणा स्रोत बनीं बेटियां:
प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटीं ये बहनें अब समाज की अन्य बालिकाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। उनके भीतर का यह बदलाव समाज में नारी शक्ति के एक नए रूप को प्रदर्शित करता है।
हुआ भव्य स्वागत
गुलाबपुरा आगमन पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, स्थानीय नागरिकों और परिजनों द्वारा इन वीर बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक स्वागत किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल और गौरवमयी भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा।

