गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) शहर के भीलवाड़ा रोड स्थित श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर को बीती रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के चांदी के बहुमूल्य छत्र और दानपात्र तोड़कर हजारों की नगदी चोरी कर ली। सुबह जब मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे, तब घटना का पता चला, जिससे पूरे गुलाबपुरा क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
हजारों के गहने और हजारों की नगदी पर साफ किया हाथ
मंदिर समिति द्वारा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए सामान की सूची इस प्रकार है:
चांदी के छत्र: लगभग आधा किलो वजन का एक बड़ा छत्र और दो अन्य छोटे छत्र (100 ग्राम और 70 ग्राम) दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें जमा लगभग 12 से 18 हजार रुपये की नगदी।भगवान के श्रृंगार के लिए रखे गए अन्य कीमती आभूषण और सामान।
पुलिस जांच शुरू, सीसीटीवी खंगालने में जुटी टीम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मंदिर समिति के सचिव हरीश शर्मा, प्रेमचंद टेलर और अन्य पदाधिकारियों ने थानाधिकारी को रिपोर्ट सौंपकर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

