गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) भारत विकास परिषद द्वारा सोमवती अमावस्या के अवसर पर अपनी सेवा गतिविधि अंतर्गत रेफरल चिकित्सालय और जननी केंद्र पर भर्ती मरीजों को चिकित्साधिकारी डॉ राकेश चौधरी के सानिध्य मे फल और नवजात शिशुओं हेतु किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । फल व्यवस्था दिनवानी परिवार और वेद प्रकाश शर्मा तथा शिशु किट की व्यवस्था साक्षी एंटरप्राइजेज के अनुराग चौधरी द्वारा की गई।चिकित्साधिकारी को शिशु किट पूरे माह वितरण हेतु प्रदान किए गए।इस अवसर पर कन्हैया लाल सोनी,किशोर राजपाल ,प्रेम चन्द दिनवानी(गुड्डू भाई), अजय रांका, महादेव मूंदड़ा,अनुराग चौधरी ,मातृशक्ति संगीता चौधरी, ज्योति दिनवानी और लीला देवी गगड़ आदि ने सहयोग प्रदान किया।

