माहेश्वरी समाज ने उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया उत्सव, समाज के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति रही मौजूद
गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) स्थानीय शहर में महेश नवमी का पावन पर्व माहेश्वरी समाज द्वारा बेहद हर्षोल्लास, धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्थानीय श्री अम्बे कल्याण मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विधि-विधान से हुआ महादेव का अभिषेक
उत्सव की शुरुआत भगवान शिव के विशेष पूजन और रुद्राभिषेक के साथ हुई। पंडित गोपाल लाल तिवाड़ी के सानिध्य में पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ महादेव का दिव्य रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। समाज के श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ भोलेनाथ को दुग्धाभिषेक व जलार्पण किया। पूजा के बाद भगवान महेश की महाआरती उतारी गई।
ठंडाई और प्रसाद का हुआ वितरण
धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता के बाद मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से तैयार की गई ठंडाई पिलाई गई और बाबा का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरा माहौल ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय महेश’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। उत्सव के समापन पर समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर महेश नवमी की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं।
समाज के प्रबुद्ध जन और मातृशक्ति रही उपस्थित
इस भव्य आयोजन में माहेश्वरी समाज गुलाबपुरा के वरिष्ठ व प्रबुद्ध जनों सहित महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: पुरुषोत्तम नवाल, नन्दलाल तोषनीवाल, बालजी काल्या, कैलाश लढा,सुनील लढा, जयदेव देवपुरा, केदार तोषनीवाल, नवनीत काष्ट ,शिवजी पोरवाल, कमल किशोर काकाणी, रामदयाल सोमाणी
कन्हैया लाल सोनी, श्याम राठी, श्याम ईनाणी,गोपाल काल्या एवं महावीर मुन्दडा सहित समाज के कई गणमान्य लोग और मातृशक्ति मौजूद रही। सभी ने व्यवस्थाओं को सफल बनाने में अपना सराहनीय सहयोग दिया।

