किशनगढ़/रेनवाल (ज्योति प्रकाश शर्मा) लोगो से निवेश कराने का झांसा देकर लोगो से 14.5 लाख रुपये ठगने वाले दो ठगों को बुधवार को रेनवाल थानाप्रभारी हीरालाल सैनी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सिंधीकैंप, जयपुर से गिरफ्तार किया गया । आरोपी मुरलीधर बिड़ला व हरिवंश बिड़ला इस मामले में पिछले चार साल से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हैं

