जयपुर (मनोज शर्मा) पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आज सेक्टर-11, मालवीय नगर जयपुर में ‘अमृत ग्रुप’ द्वारा एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्र में छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान जाने-माने समाज सेवी राजन सरदार ने मीडिया से बातचीत में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा:
“पेड़-पौधे हमारी धरती का श्रृंगार हैं और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व स्वस्थ वातावरण देने के लिए हम सभी को बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करना चाहिए। अमृत ग्रुप का यह प्रयास केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी संस्था उठाएगी।”
प्रमुख सहयोगियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पुनीत कार्य में समाज के कई प्रबुद्ध और उत्साही लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मौजूद रहे:टिंकू आहूजा, सुधीर जैन और हेमेंद्र मंगल,आशीष मिश्रा, सतीश मीणा और विक्की,यशवंत सिंह, जितेंद्र सिंह, मलिंगा और शनाया
इनके साथ ही अमृत ग्रुप के समस्त सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि पर्यावरण को बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। स्थानीय नागरिकों ने अमृत ग्रुप के इस सराहनीय कदम की जमकर प्रशंसा की।

