गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) श्री राधेकृष्ण महाकालेश्वर मंदिर, गुलाबपुरा से श्री एकलिंगनाथ जी मंदिर (उदयपुर) के लिए नवम कांवड़ यात्रा शनिवार को पूर्ण भक्ति-भाव और भव्यता के साथ रवाना हुई। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर शिव शंभू के जयकारों और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
भक्तों ने पुष्पवर्षा और जयकारों से किया स्वागत
कांवड़ियों की रवानगी के समय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित सभी भक्त जनों ने कांवड़ियों का माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर भावभीना स्वागत किया व उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
उपस्थित गणमान्य व वरिष्ठ भक्त
इस दौरान जगदीश जाट, सीताराम टेलर, गोपाल कम्पाउंडर, आजाद सिंह , रामप्रसाद पुजारी, हेमराज महाराज, श्रीराम महाराज सहित कई वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिला भक्त मौजूद रहीं।
कांवड़ यात्रा में शामिल मुख्य सदस्य
इस नवम कांवड़ यात्रा में क्षेत्र के कई उत्साही शिवभक्त शामिल हैं-
धीरेंद्र नागर, ओमप्रकाश तेली, रतन शर्मा, दिनेश वैष्णव, विकास वैष्णव, भागचंद वैष्णव, पार्षद हेमंत कुंभकार, अमर सिंह, कौशल, किशोर सारस्वत, नमन गर्ग, देव गर्ग, किशन सिंह, कान सिंह, राजकुमार चौधरी, गोविंद वैष्णव और अनंत नागर। सभी कांवड़िए पवित्र जल भरकर उदयपुर स्थित श्री एकलिंगनाथ जी का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करेंगे।

