उत्तराखंड Archives - SLT News

नए साल की शुरुआत जरूरतमंदों के साथ
रूद्रपुर। मारवाड़ी समाज जन कल्याण समिति रुद्रपुर द्वारा इस कप कंपाती ठंड में जरूरतमंदों को रात में जाकर कंबल बांटे गए। जहां सभी लोग अपने नए साल का जश्न मना रहे थे वहीं दूसरी ओर मारवाड़ी समाज जन कल्याण समिति रुद्रपुर अपने नए साल की शुरुआत जरूरतमंदों की सेवा करके कर रहे थे।

मारवाड़ी समाज जन कल्याण समिति जो रुद्रपुर में कई सालों से काम करते हुए आ रही है समय-समय पर समाज में विभिन्न प्रकार की सामाजिक कार्य करती रहती है।

जैसे हर साल सर्दियों में कभी कंबल बांटना, कभी रजाई बांटना, कभी गरम कपड़े बांटना इस बार भी मारवाड़ी समाज जन कल्याण समिति ने अपने नए साल की शुरुआत जरूरतमंदों को मदद करते हुए की।

जिसमें प्रमुख रूप से एस एम बोहरा, नरेंद्र सेठी जैन

डॉक्टर ऊषा नरेंद्र जैन, पारस जैन, विनोद डागा, सीए अभिषेक पारीक, मुकेश सिहाग, अशोक जोशी आदि रात में कंबलों को गाड़ी में भरकर लगातार रुद्रपुर एरिया के चारों तरफ जरूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपड़े बांट रहे है,जिसमें सोशल मीडिया में भी लोगों का भरपूर प्यार और इनके इस कार्य को सराहा जा रहा है।

इस काम के लिए प्योर मारवाड़ी समाज जन कल्याण समिति रुद्रपुर में आर्थिक सहयोग दिया है।

The post नए साल की शुरुआत जरूरतमंदों के साथ appeared first on SLT News.

वुमेन हेल्थ एंड हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
रुद्रपुर। महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति की ओर से वुमेन हेल्थ एंड हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योति गुप्ता जो दिल्ली से जानी- मानी ट्रेनर उपस्थित रही, जिन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में बहुत ही गहराई से जानकारी दी, उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति खुद ही जागरूक रहना होगा। मासिक धर्म के दौरान सही सेनेटरी नैपकिन का यूज करना यानी की सौ प्रतिशत कॉटन का ही सेनेटरी नैपकिन यूज करना और अपने पीएच लेवल को मेंटेन करने के लिए इंटिमेट वॉश यूज करना और हर 4 से 5 घंटे में सेनेटरी नैपकिन को चेंज करना और अपनी साफ- सफाई का ध्यान रखना अपने अंडर गारमेंट्स को सीधे धूप में सुखाना अति आवश्यक है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष डॉक्टर उषा नरेंद्र जैन ने की उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कि आज हमारे देश में यूट्रस कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए हम महिलाओं को खुद ही जागरूक होना होगा, और अपने समाज की बहन बेटियों को भी जागरूक करना होगा। आगे उन्होंने कहा कि मासिक धर्म हम महिलाओं के लिए एक वरदान है, मासिक धर्म की वजह से ही हम महिलाएं स्वस्थ रह पाती हैं लेकिन इसके दौरान साफ सफाई का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। इससे संबंधित बीमारियों के बारे में हम सभी को खुल के आगे आकर बोलना चाहिए क्योंकि स्वस्थ रहना हम सभी महिलाओं का हक है।

साथ ही समिति की उपाध्यक्ष राधा सुभाष ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की भी सलाह दी उन्होंने कहा कि आज हम महिलाएं किसी से कम नहीं है हम अपने घर गृहस्थी के साथ अपने घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम में महिलाओं को सेनेटरी नैपकीन भी वितरित किए गए और साथ ही महिलाओं का हीमोग्लोबिन भी चेक किया गया जिसमें बहुत सारी महिलाओं के अंदर हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई उसके लिए ट्रेनर के माध्यम से समाधान भी बताए गए और कहा कि अगले 6 महीने में दोबारा आप अपनी हीमोग्लोबिन को चेक कराएगा।

इस कार्यक्रम का संचालन समिति की उपाध्यक्ष राधा सुभाष,रूपा और श्वेता ने बहुत ही शानदार तरीके से किया। समिति की एक्टिव सदस्य कम कविता रावत ममता नेगी, सीता सुनील चौरसिया, सुमन तिवारी, हेमा वर्मा,अनीता देवी, नीरमति देवी, पुष्पा नेगी, दुर्गावती यादव, सुधा जी ने विशेष भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में डेढ़ सौ से ज्यादा महिलाएं उपस्थित रही, समिति के माध्यम से सभी को जलपान भी कराया गया।

The post वुमेन हेल्थ एंड हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । appeared first on SLT News.

उषा की उड़ान को मिला बेस्ट शॉर्ट मूवी का अवार्ड
नवा कर्नाटका फिल्म एकेडमी एंड यूनिवर्सल फिल्म मेकर कोंसील तथा 4 वां कर्नाटका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, किफ 2024 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मूवी उषा की उड़ान को मिला बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवार्ड, जिसके प्रोड्यूसर प्रोफेसर डॉ. बिरेन देवे है, जानकारी सूत्रों के अनुसार मूवी उषा की उड़ान जिसमें भारत की वरिष्ठ समाजसेवी की वास्तविक घटना पर आधारित है। इससे पहले भी इस मूवी को भारतीय फिल्म सिनेमा कला परिषद द्वारा बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला हुआ है। मूवी उत्तराखंड की वरिष्ठ समाज सेविका डॉक्टर उषा नरेंद्र जैन की वास्तविक जीवनी पर आधारित है, यह मूवी आज हमारे समाज में बहुत सारी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित करती है।

The post उषा की उड़ान को मिला बेस्ट शॉर्ट मूवी का अवार्ड appeared first on SLT News.

उत्तराखंड- यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट बंद होते ही चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट बंद होते ही चारधाम यात्रा का वर्तमान सत्र सकुशल संपन्न हो गया है। इस साल का यात्राकाल पिछले साल की तुलना में तीस दिन कम होने के बावजूद इन दोनों धामों में इस बार श्रद्धालुओं की दैनिक औसत संख्या 713 बढी है। समान अवधि की तुलना करने पर भी इस बार दोनों धामों में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगभग डेढ लाख की वृद्धि हुई है।

गत वर्ष 22 अप्रैल 2023 को कपाटोद्घाटन के बाद गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर 2023 को और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर 2023 को बंद हुए थे। इस प्रकार गत वर्ष गंगोत्री में कुल 207 दिन और यमुनोत्री में 208 दिन की यात्रा अवधि रही। इस साल गत 10 मई 2024 को कपाट खुलने के बाद 177 दिनों के अवधि के बाद गंगोत्री के कपाट गत दिन बंद हुए हैं और आज 178 दिनों के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस प्रकार पिछले साल यात्रा की अवधि इस बार से तीस दिन अधिक थी।

इस वर्ष इन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में कुल 1530028 तीर्थयात्रियों का पदार्पण हुआ और इन दोनेां धामों में यात्रियों का दैनिक औसत 8620 रहा है। जबकि गत वर्ष 30 दिन अधिक अवधि के यात्राकाल में इन दोनों धामों में कुल 1640701 श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था और प्रतिदिन औसतन 7907 तीर्थयात्रियों की आमद हुई थी। इस प्रकार इस साल जिले में प्रतिदिन औसतन 713 यात्री अधिक आए हैं।

इस वर्ष की कपाटोद्घाटन की तिथि 10 मई से लेकर कपाटबंदी की तिथि 2/3 नवंबर तक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 149914 यात्री अधिक पहॅुंचे हैं। पिछले साल 10 मई से लेकर 2/3 नवंबर तक दोनों धाम में कुल 1380114 यात्री आए थे। गंगोत्री धाम में इस बार 815273 तथा यमुनोत्री धाम में 714755 श्रद्धालुओं का पदार्पण हुआ है, जबकि पिछले साल इसी दौरान गंगोत्री में 764394 और यमुनोत्री में 615720 तीर्थयात्री आए थे। इस प्रकार तीर्थयात्रियों की आमद में पिछले साल की तुलना में समान अवधि में गंगोत्री में इस बार 100518 तथा यमुनोत्री में 99035 की वृद्धि हुई है।

चारधाम यात्रा के सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के फलस्वरूप इस बार जिले में अवस्थित दोनों धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। शुरूआती दौर में भारी भीड़ उमड़ आने के कारण सामने आई चुनौतियों का सफलतापूर्वक समाधान करते हुए प्रशासन के द्वारा यात्रा का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया गया। जिसके चलते इस बार अधिक यात्रियों की आमद के साथ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। मानसून काल में सड़कों को सुचारू बनाए रखने के लिए संवेदनशील जगहों पर बड़ी संख्या में मशीनों व अन्य संसाधनों की तैनाती करने के फलस्वरूप इस बार यात्रा बाधित नहीं हुई। प्रशासन के द्वारा यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को प्रमुखता दिए जाने के कारण यात्रा मार्गों पर दुर्घटनाओं की घटनाएं भी इस बार काफी कम रही और कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में चारधाम यात्रा को सकुशल व सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विभिन्न विभागों व संगठनों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय नागरिकों, यात्रा व्यवसायों से जुड़े लोगों, घोड़ा-खच्चर व डंडी-कंडी संचालकों, होटल-होम स्टे-रेस्टोंरेट संचालकों, आश्रमों व भंडारों के व्यवस्थापकों, परिवहन सेवा प्रदाताओं, सुरक्षा व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्मिकों, मीडिया कर्मियों सहित तमाम लोगों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आगामी चारधाम यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संपादित करने के लिए यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को प्रतिबद्धता से प्रयासरत रहना होगा और अगली यात्रा की तैयारियों में अभी से जुटना होगा।

The post उत्तराखंड- यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट बंद होते ही चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न appeared first on SLT News.