

बिजयनगर।आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य ऐलक श्री 105 क्षीरसागर जी महाराज का आज दिनांक 28 जून 2025 (शनिवार) को प्रातःकाल बेला में धर्मनगरी विजयनगर से ब्यावर की ओर मंगल विहार हुआ।इस पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन नवयुवक मंडल, बिजयनगर के अध्यक्ष अजय कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुज्य गुरुदेव का यह विहार प्रातः 5 बजकर 40 मिनट पर बिजयनगर से प्रारंभ हुआ जो ब्यावर की दिशा में अग्रसर है।इस दौरान स्थानीय नवयुवक मंडल मंत्री एवं परम गुरुभक्त अक्षत जैन ने बताया कि गुरुदेव आज लगभग 17 किलोमीटर विहार कर ग्राम हनुतिया पहुंचेंगे, जहां गुरुदेव की आहारचर्या एवं अल्प विश्राम होगा। तत्पश्चात शाम को पुनः ग्राम हनुतिया विहार कर करेंगे। जहां पर पूर्णा गुरुदेव का रात्रि विश्राम निर्धारित है।
इसके उपरांत रविवार को प्रातःकाल में विहार कर गुरुदेव का मंगल प्रवेश ब्यावर नगरी में होगा, जहां समाजजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।गुरुदेव के इस विहार में नगर के अनेक श्रद्धालु समाजजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से सहभागी बने। विहार के दौरान श्री दिगंबर जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजय कोठारी, नवयुवक मंडल मंत्री एवं गुरु भक्त अक्षत जैन, प्रकाश गोधा महावीर गोधा,लक्ष्य जैन, सुशील पहाड़िया सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने विहार के सेवा-सहयोग में अपना भावपूर्ण योगदान दिया।