भीलवाड़ा/गुलाबपुरा/हुरड़ा (मनोज शर्मा) गुलाबपुरा निवासी शंभू सेन को हुरड़ा, जिला भीलवाड़ा का नया अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय शिक्षा जगत और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
शंभू लाल सेन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, मार्गदर्शन और समर्पित सेवा के लिए जाना जाता है। वे लंबे समय से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए एक बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और नए नवाचारों को लागू करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे हैं, जिससे समाज और समुदाय में उन्हें एक प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है।उनकी इस नई जिम्मेदारी पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था नई ऊँचाइयों को छुएगी।

