किशनगढ़/रेनवाल (ज्योति प्रकाश शर्मा) बुधवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में नगर में सर्व सवर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
मकराना के देशनोक (बीकानेर) से जयपुर तक कि पदयात्रा के अगले पड़ाव के रूप में रेनवाल पहुंचने पर नगर की सीमा पे नागरिकों द्वारा फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद इनके नेतृत्व में सर्व सवर्ण समाज के पुरुषों एवं महिलाओं ने सैंकड़ो की संख्या में जलती हुई मशालें लेकर जोबनेर चौराहे तक 5 किमी लम्बा जुलूस निकाला। जुलूस में लोगो ने यूजीसी रोल बेक के नारे लगाते हुए अपनी आवाज सरकार तक पहुँचाने का प्रयास किया। अपने सम्बोधन में करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने 3 अगस्त को जयपुर में होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक भाग लेकर यूजीसी के काले कानून को खत्म करने के लिए अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने इसे समाज को जातीयों में बांटने वाला बताया। जुलूस में गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गोविंद भातरा, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक असावा, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष लता मालपानी, मन्त्री ऋतु तोतला, रविन्द्र सिंह शेखावत, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, विष्णु जखोटिया, राजेश रावत, उर्मिला शर्मा,वीरेन्द्र मिश्रा, मनोज अग्रवाल, रमेश खटोड़,कमल सारड़ा सहित सर्व सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।




