गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) सांवरिया मल्टीवेंचर लिमिटेड के चेयरमैन एवं नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजाराम वैष्णव को दैनिक भास्कर समूह सम्मानित करेगा। उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को इस सम्मान के लिए चुना गया है। चयनित लोगों में राजाराम वैष्णव गुलाबपुरा से एकमात्र युवा व्यवसायी हैं। वैष्णव के चयन की खबर से क्षेत्रवासियों और समर्थकों में खुशी का माहौल है।क्षेत्रवासियों ने इसे गुलाबपुरा के लिए गौरव की बात बताते हुए वैष्णव को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

