गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) दैनिक भास्कर समूह द्वारा सांस्कृतिक धरोहर, प्रगतिशील सोच के लिए प्रसिद्ध व अद्भुत कार्य से राजस्थान प्रदेश का उधोग, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित के क्षेत्र मे नाम रोशन करने वालो को सम्मानित करेगा, उन सम्मानित होने वालो मे गुलाबपुरा से एक मात्र युवा व्यवसायी सांवरिया मल्टीवेंचर लिमिटेड के चेयरमैन राजाराम वैष्णव का नाम भी चयन किया गया है, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। जिससे क्षेत्र, शहर का नाम प्रदेश, देश मे रोशन होगा। जब इसकी जानकारी मिली तो सभी क्षेत्र वासियो ने इसके लिए पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि व सांवरिया मल्टीवेंचर लिमिटेड चेयरमैन राजाराम वैष्णव को शुभकामनायें दी एवं समर्थकों मे खुशी का माहौल छा गया।

