
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन विष्णु देवी सुनिल कुमार वैष्णव का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आज होगा। पदभार समारोह मे मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा व अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं विधायक जब्बर सिंह सांखला करेंगे। पदभार कार्यक्रम को लेकर पालिका परिसर मे तैयारियां पूर्ण हुई। चेयरमैन प्रतिनिधि सुनिल कुमार वैष्णव पार्षद प्रतिनिधि अविनाश मेवाड़ा, विकास आचार्य, सहित टीम द्वारा सभी भाजपा पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी, प्रतिनिधि व पूर्व पालिका चेयरमैन, जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित किया गया । सांवरिया मल्टीवेंचर्स लिमिटेड के चेयरमैन राजाराम वैष्णव ने बताया की शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे जिले के भाजपा विधायक, नवनिर्वाचित महापौर, चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित गणमान्यजन, शामिल होंगे।

