किशनगढ़ रेनवाल। गुरुवार 26 नवम्बर को अभिजीत मुहूर्त में दांतारामगढ़ रोड पर किसान शिव मंदिर के पास श्री श्याम बाबा के मंदिर का भूमि पूजन
बड़ा मंदिर के महंत डॉ श्री जुगत शरण जी महाराज, डूंगरी तपोभूमि के महंत श्री हीरापुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष राम गोपाल पारीक, मंत्री मुकेश तोतला, कोषाध्यक्ष व विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष बाबूलाल जोगीदास ,श्याम मित्र मंडल के संस्थापक अशोक अग्रवाल,अखिल भारतीय किशनगढ़ रेनवाल प्रवासी मण्डल के अध्यक्ष विश्वनाथ मारू, पूर्व महासचिव ज्योति प्रकाश भातरा, सयुंक्त महासचिव कमल जैन, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अशोक असावा, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, गोपाल अजमेरा,नटवर तोतला, ब्रह्मप्रकाश भातरा ब्रह्मप्रकाश सोनी, गोपाल स्वामी, , पेन्टर लक्ष्मीनारायण कुमावत, रामगोपाल जोगीदास,उमेश फलोड,पवन सारड़ा, भाजपा नेता लक्ष्मीकांत तोतला सहित सैकड़ो श्याम भक्तो की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की समस्त पूजा विधान घुमटी वाले बालाजी के महंत श्री गोविंद भातरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण कराये ।
मंदिर हेतु लगभग एक करोड़ रुपये कीमत की चार सौ गज भूमि अशोक जी अग्रवाल दादिया वालो ने दान की।अजय कुमार श्रीधर तोषनीवाल व स्टार फ्रेंड्स क्लब ने 21 -21 लाख रुपये मंदिर निर्माण हेतु दान किये। अन्य भक्तो ने भी अपनी सामर्थ्य अनुसार अपना सहयोग दिया ,इस अवसर पर करीब 75 लाख की सहयोग राशि प्राप्त हुई ।

