इस्कॉन बिजयनगर में 4 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, कृष्ण अभिषेक, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र
बिजयनगर (मनोज शर्मा) अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) बिजयनगर की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं में महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के दौरान इस्कॉन के सदस्यों एवं भक्तों द्वारा कृष्ण लीला नृत्य, कृष्ण अभिषेक तथा कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं दिल्ली से लाई गई इलेक्ट्रिक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को विशेष वृंदावन दर्शन करवाए जाएंगे। महोत्सव में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, डांस एवं श्लोक पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश और भक्ति भाव को जन-जन तक पहुंचाना है। यह रहेगा आयोजन स्थल श्री श्री राधा विजय गोविंद मंदिर, पुलिस थाना के पीछे, 27 मील चौराहा, बिजयनगर में जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित होगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

