बिजयनगर। स्थानीय निकाय चुनाव– 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार एवं भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी के नेतृत्व में अशोक कुमार शर्मा को ब्यावर जिले के बिजयनगर का प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक भावना के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर हैं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच अशोक कुमार शर्मा को बिजयनगर प्रभारी बनाए जाने को लेकर उत्साह का माहौल है।

