नागौर Archives - SLT News

एडवांस लाइफ सपोर्ट 108 एम्बुलेंस का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
नांवासिटी। नांवा सिटी में एडवांस लाइफ सपोर्ट 108 एम्बुलेंस का शुभांरभ हरि झंडी दिखाकर राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया। बीसीएमएचओ डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर एम्बुलेंस नावां को दी जिसका राज्यमन्त्री चौधरी ने शुभांरभ किया। इस एम्बुलेंस की कीमत करीब 45 लाख रुपए है, जिसमें वेंटिलेटर से लेकर अनेक सुविधाएं है। इसके साथ ही ऑटोमेटिक एक्सलेटर, डिफेब्रिलेटर, मल्टी पैरामीटर, फीटल डॉप्लर, गम्भीर बीमारियों से सम्बंधित आपातकालीन दवाइयों के अलावा एसी, दो फैन और फ्रिज भी अवेलेबल है। इस दौरान राज्यमन्त्री चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया। पालिका अध्यक्ष सायरी गांधी, ईओ मनीषा चौधरी,पार्षद महेश बोहरा, एडवोकेट राजेश गुर्जर, बसंत अग्रवाल ,चुनीलाल माली ने यहां खुशी जाहिर की।

The post एडवांस लाइफ सपोर्ट 108 एम्बुलेंस का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ appeared first on SLT News.

पशु चिकित्सालय की सौगात मिलने पर विभाग ने मंत्री विजयसिंह चौधरी का किया स्वागत
मोदी सरकार ने देश के जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण को पहचान बनायाः चौधरी

नांवा सिटी। शहर के गौरज चौक स्थित सैनी भवन में सोमवार को पशु पालन विभाग की ओर से नावां को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय की सौगात मिलने पर राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी का आभार व्यक्त करने के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पशु पालन विभाग के ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात पशु चिकित्सालय अधिकारी नावां मोतीराम चौधरी, सहायक चिकित्सा अधिकारी वेणुगोपाल रूंधला ने उपनिदेशक गोविन्द राम चौधरी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात पगल्या वाले बाबा मंदिर के महंत रामेश्वर महाराज, पालिकाध्यक्ष सायरी देवी, प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुर्जर, चुनी लाल माली मारोठ, अधिवक्ता राधावल्लभ मिश्रा का स्वागत विभाग की ओर से किया गया। उपनिदेशक गोविन्द राम चौधरी ने कहा कि विधायक व राज्य मंत्री चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे है।

पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत होने से पशुपालकों को राहत

इस अवसर पर राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी ने विभाग व आमजन का आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के आजीविका का मुख्य साधन कृषि व पशुपालन है। गंभीर परिस्थितियों में पशुओं की शल्य चिकित्सा एवं एक्सरे हेतु अन्य जगह जाना पड़ता था। पशु चिकित्सालय को बहुउद्देशीय पशु

चिकित्सालय में क्रमोन्त्रत करने से क्षेत्र के पशुपालकों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण को अपनी वैश्विक पहचान बना लिया है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूढ़ नेतृत्व और समर्पित नीतियों का परिणाम हैं। उनके प्रयास न केवल भारत को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बना रहे हैं बल्कि वैश्विक मंच पर देश की छवि को भी और मजबूत कर रहे हैं। प्रदेश सरकार भी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रख रही है। राज्य का विकास होगा। उन्होंने बताया कि नावां पशु चिकित्सालय को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में और पशु चिकित्सालय मारोठ को प्रथम श्रेणी पशु अस्पताल में अपग्रेड किया गया है। सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी वेणुगोपाल रूंथला ने बताया कि बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्त्रत करने से यहां उपनिदेशक, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन सहायक, पशुधन परिचर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक्स-रे टेक्नीशियन के नवीन पदों को सृजित किया है। बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय की सुविधा मिलने से नावां सहित आस पास के गांवों के पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार में और अधिक सुविधा मिलेगी। स्वागत समारोह में ईओ मनीषा चौधरी, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, विकास अधिकारी शिवभगवान रैगर,राजेश गोयल, दिनेश जांदू, रामेश्वर रणवा, बाबूलाल दुबलदिया, पार्षद महेश बोहरा, कुलदीप मिश्रा, अल्पना अग्रवाल, पूजा कुमावत, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सौरभ जैन,मोती लाल मारवाल नांवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद आमजन ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी को अवगत करवाया। जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह राठोर ,व मिडिया प्रभारी राकेश पूरी तहसील अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा व राजेन्द्र यादव, देवराज चोधरी वेणुगोपाल शर्मा बजरंग लाल कुमावत ने केडर की मांगों का ज्ञापन सौंपा

The post पशु चिकित्सालय की सौगात मिलने पर विभाग ने मंत्री विजयसिंह चौधरी का किया स्वागत appeared first on SLT News.

गुरु मां नंदीश्वरमति माताजी का ससंघ नावा सिटी से हुआ मंगल विहार,
श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से दोपहर 2:00 बजे गुरु मां ने ग्राम पांचोता – भूणी – रैवासा के लिये किया प्रस्थान,

माताजी के परम सानिध्य मे आगामी 12 व 13 दिसंबर को ग्राम रैवासा दलेलपुरा मे होगा दो दिवसीय भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव,

नावा सिटी । उपखंड मुख्यालय स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आर्यिका गुरु मां नंदीश्वरमति माताजी का ससंघ सोमवार को नावा सिटी से ग्राम पांचोता के लिए मंगल विहार हुआ। जैन समाज नागौरी गोठ अध्यक्ष नवीन गोधा व चातुर्मास सेवा समिति संयोजक विमलचंद गंगवाल ने बताया कि परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर जी महाराज एवं परम पूज्य मर्यादा शिष्योत्तम आचार्य भरत सागर जी महामुनिराज की परम प्रभाविका शिष्या आर्यिका गुरुमाँ नंदीश्वर मति माताजी का  ससंघ मंगल विहार सोमवार को दोपहर 2:00बजे श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से ग्राम पांचोता – भूणी – रैवासा के लिये हुआ। इससे पूर्व जैन धर्मावलंबियों द्वारा गुरु मां नंदीश्वर मति माताजी के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जैन समाज नागौरी गोठ मंत्री रमेशचंद झांझरी व कोषाध्यक्ष अशोक छाबड़ा ने बताया कि इस दौरान दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः श्री भगवान का मस्तकाभिषेक, शांतिधारा, प्रक्षालन के तत्पश्चात विधि विधान पूर्वक नित्य नियम पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात सहस्त्रनाम जाप का पाठ व गुरु मां नंदीश्वरमति माताजी का प्रवचन का आयोजन हुआ उसके बाद पंकज कुमार संजय कुमार अजमेरा के घर पर माताजी की आहारचर्या हुई उसके पश्चात दोपहर में माताजी द्वारा देव दर्शन एवं आशीर्वचन के तत्पश्चात नावा सिटी से ग्राम  पांचोता के लिए प्रस्थान हो गए माता जी के विहार के दौरान  जैन श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह है माता जी का पाद प्रक्षालन, चरण वंदना व आरती कर भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर जैन श्रावक श्राविकाओं द्वारा जगह-जगह रंगोली का निर्माण भी किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरु मां नंदीश्वरमति माताजी के परम सानिध्य मे आगामी 12 व 13 दिसंबर को दो दिवसीय भव्य वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम रैवासा दलेलपुरा मे सम्पन्न होना है। जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के महिलाएं पुरुष व बच्चे भाग लेंगे ।

The post गुरु मां नंदीश्वरमति माताजी का ससंघ नावा सिटी से हुआ मंगल विहार, appeared first on SLT News.