Uncategorized Archives - SLT News

विधायक कोठारी ने ‘कलाल’ उपजातियों को केंद्रीय ओ बी सी सूची में शामिल करने की मांग की
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा विधायक अशोक  कोठारी ने केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में ‘कलाल (टाक)’ जाति की छूटी हुई उपजातियों को  शामिल कराने के लिए राजस्थान सरकार से आग्रह किया है। उन्होंने इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत को एक पत्र लिखकर बताया कि उपजातियों के शामिल न होने से कई युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।विधायक कोठारी ने अपने पत्र में  बताया कि राजस्थान राज्य की ओबीसी सूची के क्रम संख्या 32 पर कलाल जाति के साथ इसकी कई उपजातियाँ जैसे कलाल (मेवाड़ा), कलाल (सुवालका), कलाल (अहलुवालिया), कलाल (पटेल) और कलाल (जायसवाल) दर्ज हैं, और इन्हें राज्य में ओबीसी प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं।लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जारी ओबीसी सूची में क्रम संख्या 25 पर केवल कलाल (टाक) जाति को ही सूचीबद्ध किया गया है। जिससे युवाओं को परेशानी हो रही है ।विधायक कोठारी ने भीलवाड़ा के एक मामले का हवाला दिया जिसमें पीयूष जायसवाल पिता अनिल जायसवाल को केंद्रीय सूची के अनुरूप ओबीसी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय ने पत्र जारी कर सूचित किया कि राज्य सूची अनुसार कलाल (जायसवाल) का अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र जारी किया गया है किंतु केंद्र की सूची में कलाल (जायसवाल) नहीं होने से प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा सकता है।इस प्रकार मूल कलाल जाति की उपजातियां होने के बावजूद इन युवाओं को शैक्षणिक और नौकरी संबंधी केंद्रीय आरक्षण लाभों से वंचित होना पड़ रहा है।विधायक अशोक कोठारी ने मंत्री अविनाश गहलोत से आग्रह किया कि राज्य की ओबीसी सूची में मूल कलाल जाति के साथ जो उपजातियाँ (मेवाड़ा, सुवालका, अहलुवालिया, पटेल, जायसवाल) दर्शाई गई हैं, वे मूल कलाल जाति की ही उपजातियाँ हैं । कलाल जाति की सभी उपजातियों को केंद्र सरकार की ओबीसी सूची में भी सम्मिलित कराने हेतु राज्य सरकार केंद्र से आवश्यक पैरवी करे।जिससे राजस्थान में इन उपजातियों से संबंधित युवाओं और विद्यार्थियों को केंद्र सरकार के आरक्षण का लाभ मिल सके।

The post विधायक कोठारी ने ‘कलाल’ उपजातियों को केंद्रीय ओ बी सी सूची में शामिल करने की मांग की appeared first on SLT News.

13वां एशियन कप इंटरनेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप 18 अगस्त से 25 अगस्त तक इंडोनेशिया के बोगोर में होगा आयोजित,भारतीय पुरुष स्ट्रोक टीम के कप्तान होंगे डॉ. प्रेम प्रकाश मीणा
बोगोर, इंडोनेशिया। राजस्थान के अंतर्राष्ट्रीय वुडबॉल खिलाड़ी डॉ. प्रेम प्रकाश मीणा को आगामी 13वें एशियन कप इंटरनेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप 2025 में भारतीय पुरुष स्ट्रोक टीम का कप्तान चुना गया है। यह प्रतियोगिता 18 से 25 अगस्त 2025 तक बोगोर, इंडोनेशिया में आयोजित की जाएगी।कौशल, निरंतरता और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रसिद्ध, डॉ. मीणा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। खेल के प्रति उनकी निष्ठा और टीम के साथियों को प्रेरित करने की क्षमता ने उन्हें महाद्वीपीय स्तर पर भारत की पुरुष स्ट्रोक टीम का नेतृत्व करने की यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी दिलाई है। इससे पहले भी डॉ मीणा एशियन बीच गेम्स और वुडबॉल वर्ल्ड कप जैसी प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए डॉ. प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा:

“ऐसी प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में पुरुष स्ट्रोक टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पूरी निष्ठा के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और सुनिश्चित करूंगा कि हमारी टीम एकाग्रता, अनुशासन और विजयी सोच के साथ खेले।” 13वें एशियन कप इंटरनेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप में चीन, हांगकांग, सिंगापुर, कोरिया, ताइवान, ईरान, इंडोनेशिया और पाकिस्तान जैसे प्रमुख वुडबॉल राष्ट्र भाग लेंगे, जिससे कड़ी प्रतिस्पर्धा और उच्च स्तरीय प्रतिभा का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ आशीष देशमुख ने डॉ. मीणा को बधाई देते हुए कहा:”डॉ. मीणा का अनुभव, खेल भावना और नेतृत्व क्षमता उन्हें इस भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प बनाती है। हमें विश्वास है कि वे टीम का उत्कृष्ट नेतृत्व करेंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे।”डॉ मीणा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और मूलतः राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गाँव ताजपुरा (बामनवास) निवासी है। भारत सरकार के मिशन फिट इंडिया में ब्रांड एम्बेसडर डॉ मीणा सोशल मीडिया के माध्यम से देश के लोगों को खेल और फिटनेस के प्रति जागरूक और मोटीवेट कर रहे हैं।वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया बोगोर में होने वाले इस अभियान के लिए डॉ. प्रेम प्रकाश मीणा को हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

The post 13वां एशियन कप इंटरनेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप 18 अगस्त से 25 अगस्त तक इंडोनेशिया के बोगोर में होगा आयोजित,भारतीय पुरुष स्ट्रोक टीम के कप्तान होंगे डॉ. प्रेम प्रकाश मीणा appeared first on SLT News.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की श्रद्धांजलि अर्पित ।
गुलाबपुरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गुलाबपुरा के कार्यकर्ताओ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने बताया की अटल बिहारी वाजपेयी की आज 7वीं पुण्यतिथि है.16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री का पद संभाला.पहली बार सिर्फ 13 दिन के  लिए, दूसरी बार 8 महीने के लिए पीएम बने और तीसरी बार उन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य करतार सिंह राठौड़ ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी अपने नाम के अनुरूप अटल थे. उन्होंने पोखरण में उनके समय हुए परमाणु परीक्षण को लेकर किए जा रहे विरोध के बावजूद उनके द्वारा किए गए कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि अटल जी जो ठान लेते थे वह करके रहते थे।अटल बिहारी का छह दशक लंबा राजनीतिक जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने भारत के जीवन मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखते हुए यह दिखाया कि देश के भीतर विकास का मॉडल कैसा होना चाहिए? वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता की प्रतिष्ठा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है? सत्ता पक्ष हो या विपक्ष उन्होंने सदैव इन मूल्यों का ध्यान रखा। अपने प्रभावी नेतृत्व से उन्हें साकार रूप दिया। इस मौक़े पर पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव, भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह,भाजयुमो नगर संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी, पार्षद रोहित चौधरी, मन की बात संयोजक जितेन्द्र शर्मा, पिंटू वैष्णव,सीतपाल वैष्णव,पवन व्यास, विपेंद्र सिंह राठौड़,भरत व्यास, राजुरामदेव बैरवा,भेरूलाल सरगरा,सोनू  माली ,विनीत शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

The post पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की श्रद्धांजलि अर्पित । appeared first on SLT News.

दांतारामगढ़ टैंट व्यापार समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न , रामनिवास धायल बाय बने अध्यक्ष
दांता रामगढ़। दांता रामगढ़ टैंट व्यापार समिति की कार्यकारिणी बैठक रविवार को ग्राम पंचायत भारीजा में वीर तेजा टेट हाऊस पर की गई। प्रवक्ता शशीकांत पारीक ने बताया कि यह समिति की प्रथम बैठक थी जिसमें सर्वप्रथम कार्य समिति का गठन करते हुए सर्वसम्मति से रामनिवास धायल बाय को अध्यक्ष बनाया गया तथा मनीष कुमार डुडी उमाडा को कोषाध्यक्ष, रामेश्वर ढाका मोतीपुरा मंत्री, कानाराम भाखर खुड़ सचिव, उपाध्यक्ष विनोद कुमावत दांता, को नियुक्त किया गया । वहीं गोपाल कुमावत के निर्देशन में जांच समिति गठित की गई। संस्था के संरक्षक के रूप मनोहर लाल कुमावत, महावीर मुवाल को आजीवन सरंक्षक बनाया गया। नव नियुक्त सभी सदस्यों ने समिति के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

The post दांतारामगढ़ टैंट व्यापार समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न ,  रामनिवास धायल बाय बने अध्यक्ष  appeared first on SLT News.

भारत की जनवादी नौजवान सभा दांतारामगढ़ का 17 वा सम्मेलन संपन्न
मुकेश रोज बने अध्यक्ष, घनश्याम सांखला बने महासचिव

दांतारामगढ़। भारत की जनवादी नौजवान सभा तहसील कमेटी दांतारामगढ़ का 17 वा सम्मेलन कामरेड राजेंद्र बारेठ मंच, होटल मानवर, दांता में संपन्न हुआ, जिसमें 15 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में मुकेश रोज को अध्यक्ष, घनश्याम सांखला को महासचिव सर्व समिति से बनाया गया। सम्मेलन के परिवेशक के रूप में जयप्रकाश पूनिया जिला सचिव मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। सह सचिव कामरेड मोहम्मद शब्बीर ने बताया कि जनता के मुद्दों को लेकर सत्ता को संघर्ष के दम पर झुककर आमजन को जीत दिलाने का काम भारत की जनवादी नौजवान सभा तहसील कमेटी करती आई है तथा जब-जब भी दांतारामगढ़ में लोगों के साथ अन्याय होता है तब-तब नौजवान सभा ही लोगों के लिए उम्मीद बनकर आती है और पीड़ित को न्याय दिलाने का काम करती है। सम्मेलन में सीपीआईएम पार्टी के तहसील सचिव महावीर राड़, दांता ब्रांच सेक्रेटरी कॉमरेड चैन सिंह, किसान नेता कामरेड इंदर सिंह, खेत मजदूर यूनियन के नेता कुंदन, नौजवानों के नेता झाबर राड़ और नौजवान सभा के साथी मौजूद रहे।

The post भारत की जनवादी नौजवान सभा दांतारामगढ़ का 17 वा सम्मेलन संपन्न appeared first on SLT News.

सीआरपीएफ के जवानों के बीच खेलीं गई प्रतियोगिता में इंस्पेक्टर कुमावत रहे विजेता
लक्ष्मणगढ़ । सीआरपीएफ के जवानों के बीच बिहार में आयोजित हुई रस्साकसी प्रतियोगिता में गांव पुराना बास नीमकाथाना निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश कुमावत ने जीती। सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर कुमावत को सीआरपीएफ के डीआईजी ग्रुप सेंटर मुजफ्फरपुर श्री राकेश कुमार ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि कुमावत राष्ट्रपति पुलिस गैलंट्री अवार्ड से सम्मानित है । इंस्पेक्टर कुमावत के विजेता बनने पर साथी जवानों सहित नीमकाथाना के नागरिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।

The post सीआरपीएफ के जवानों के बीच खेलीं गई प्रतियोगिता में इंस्पेक्टर कुमावत रहे विजेता appeared first on SLT News.