

गुलाबपुरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गुलाबपुरा के कार्यकर्ताओ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने बताया की अटल बिहारी वाजपेयी की आज 7वीं पुण्यतिथि है.16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री का पद संभाला.पहली बार सिर्फ 13 दिन के लिए, दूसरी बार 8 महीने के लिए पीएम बने और तीसरी बार उन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य करतार सिंह राठौड़ ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी अपने नाम के अनुरूप अटल थे. उन्होंने पोखरण में उनके समय हुए परमाणु परीक्षण को लेकर किए जा रहे विरोध के बावजूद उनके द्वारा किए गए कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि अटल जी जो ठान लेते थे वह करके रहते थे।अटल बिहारी का छह दशक लंबा राजनीतिक जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने भारत के जीवन मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखते हुए यह दिखाया कि देश के भीतर विकास का मॉडल कैसा होना चाहिए? वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता की प्रतिष्ठा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है? सत्ता पक्ष हो या विपक्ष उन्होंने सदैव इन मूल्यों का ध्यान रखा। अपने प्रभावी नेतृत्व से उन्हें साकार रूप दिया। इस मौक़े पर पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव, भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह,भाजयुमो नगर संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी, पार्षद रोहित चौधरी, मन की बात संयोजक जितेन्द्र शर्मा, पिंटू वैष्णव,सीतपाल वैष्णव,पवन व्यास, विपेंद्र सिंह राठौड़,भरत व्यास, राजुरामदेव बैरवा,भेरूलाल सरगरा,सोनू माली ,विनीत शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।