पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने रामलाल जाट की अनुशंसा पर की नियुक्ति, क्षेत्र में हर्ष की लहर
गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ममता भूपेश बैरवा ने जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री राम लाल जाट की अनुशंसा पर राजनितिक नियुक्ति करते हुवे भीलवाड़ा जिले के ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा की I जिसके चलते दाँतडा निवासी भगवती लाल राव को हुरड़ा ब्लॉक का अनुसूचित जाती का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया I राव की नियुक्ति से क्षेत्र मे खुशी का माहौल है तथा राव ने प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश व जिलाध्यक्ष देहात रामलाल जाट का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को मजबूत बनाने की बात कही I

