योगेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
गुलाबपुरा। उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड-2025 गुलाबपुरा निवासी भागीरथ सिंह राजावत की पुत्री रिनिका कंवर राजावत को दिया गया। अवार्ड समारोह पांच जनवरी को मुंबई के कल्याण में आयोजित किया गया। राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए रिनिका ने डॉ. सीए विश्वनाथन अय्यर (वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर एवं शोध मार्गदर्शक, पुणे) सरिता खानचंदानी (संस्थापक – हिराली फाउंडेशन), मानसी दीक्षित(ऐन. एस. एस. पी. ओ – वेदांता ),आर एस पी गोर्डे , आर एस पी राजपूत , मुकुल पाटिल (संस्थापक – जयश्री फाउंडेशन), अतिथि ऋषि सरदाना (संस्थापक – कन्यादान फाउंडेशन) के द्वारा अलग-अलग राज्यों के 15 युवाओं के साथ सम्मान ग्रहण करा। इससे पहले वर्ष 2022 में वे राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में कर्तव्य पथ पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए भागीदारी कर चुकी है।