


जयपुर। देशभर में भाजपा का संगठन पर्व (संगठन चुनाव की प्रक्रिया) चल रही है। प्रदेश में भी सर्वसम्मति से संगठन के चुनाव कराए जा रहे हैं। बूथ और मंडल स्तर के चुनाव के बाद भाजपा को 10 जनवरी तक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करनी थी। आज तक भाजपा एक भी जिले में जिलाध्यक्ष का निर्वाचन नहीं करा सकी है। संगठन के लिहाज से भाजपा मे 44 जिले हैं। इन जिलों में नेताओं की व्यक्तिगत पसंद और नापसंद के चलते अभी तक जिलाध्यक्ष का निर्वाचन नहीं हो सका है। कई जिलों में जिलाध्यक्षों के निर्वाचन को लेकर विवाद भी चल रहा है। भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव को डेडलाइन भी 15 जनवरी है। जब तक जिलाध्यक्षों का निर्वाचन नहीं हो जाता है। प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती है। क्योंकि प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में जिलाध्यक्ष ही भाग लेते हैं। 23 जिलाध्यक्षों का निर्वाचन जरूरी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए जरूरी 23 जिलाध्यक्षों का निर्वाचन करने की दिशा में काम कर रही है। पहले निर्विवादित जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इससे समय पर प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन करवाया जा सके। आज भाजपा के राष्ट्रीय महामत्री बीएल संतोष जयपुर आ रहे हैं। वे प्रदेश कार्यालय में प्रमुख नेताओं और संगठन पर्व से जुड़ी टीम की बैठक लेंगे। इस बैठक में जिलाध्यक्षों के विवाद को सुलझाने का प्रयास होगा।