श्रीविजय नगर (श्रीगंगानगर) राजस्थान प्रदेश के श्री गंगानगर जिले में स्थित श्री विजय नगर की नगर पालिका क्षेत्र में एक घर के बाहर काफी समय से कुछ पशुओ का दिनभर जमावडा लगा रहता है। अब ये पशु पालतू है या लावारिश, ये समझ से परे है। घर के बाहर पशुओं के गंदगी, गोबर व मूत्र की बदबू से घर के लोगो का जीना दूभर हो चुका है। कई बार नगर पालिका में भी शिकायत की जा चुकी है किन्तु ऐसा लगता है कि नगर पालिका के अधिकारी भी कार्यवाही करने से भयभीत है। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर भी परिवाद दर्ज करवाया गया, उसमे भी स्थानीय ईओ द्वारा गलत रिपोर्ट पेश कर दी गई और समस्या का समाधान हो गया लिखकर रिपोर्ट आगे भेज दी गई, जबकि आज़ तक समस्या जस की तस बनी हुई है। आखिर ईओ महोदय पशु मालिक से इतना भयभीत क्यों है। अगर प्रशासन ही ऐसे डरकर कार्य करेगा तो देश का विकास कैसे संभव है। प्रशासन तुरंत संज्ञान ले और पशुओं को उस स्थान से हटाने की त्वरित कार्यवाही करे एवं पशु मालिक को पाबंद करे, साथ ही राज्य सरकार भी तुरंत ऐसे अधिकारियो पर कार्यवाही कर ऐसे अधिकारियो को अन्य जगह स्थानांतरित कर कर्मठ, योग्य एवं जुझारु अधिकारी को यहां का चार्ज दे, जो जनता की समस्याओ को समझ सके अन्यथा स्थानीय निवासियों को मजबूरन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन हेतु मजबूर होना पड़ेगा।
पत्रकार मनोज शर्मा की रिपोर्ट

