

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले दिनों राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश से बाहर होने कारण नहीं आ पाए थे !इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास महला , प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ लोकेश मान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कृष्ण शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात सम्मान स्वरूप चिकित्सा प्रकोष्ठ का मोमेंटो देकर सम्मान किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यक्रम के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ की संपूर्ण टीम को बधाई दी, प्रशंसा की कहा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम किया गया वह काबिले तारीफ है। उससे संगठन को मजबूत मिलेगी और उनके निर्देश अनुसार समय-समय पर और भी कार्यक्रम होते रहेंगे प्रदेश लेवल पर जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा !