जयपुर (विजय जायसवाल) आदर्श नगर क्षेत्र जवाहर नगर राजापार्क जयपुर में स्थित शिवम मोबाइल्स का भव्य शुभारंभ रविवार, 1 फरवरी रविवार को कमल किशोर जायसवाल के नवीन प्रतिष्ठान के रूप में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर आदर्श नगर विधायक प्रत्याशी एवं राजापार्क व्यापार मंडल अध्यक्ष समाजसेवी रवि नैय्यर, पार्षद नीरज अग्रवाल, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशोर वासवानी, विधायक प्रत्याशी सौरभ छाजेड़,समाजसेवी राजू बॉक्सर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही समाज की वरिष्ठ पार्षद सुनीता मावर एवं विभिन्न स्वजातीय संस्थाओं के पदाधिकारी एवं समाजबंधु कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आशीर्वाद देने पहुँचे। कार्यक्रम में कैलाशी शिवचरण हाड़ा, राम गिरिराज कटारिया, अशोक कुमार साइवाल, उत्तमचंद चौधरी, डॉ. अरविंद जायसवाल, हरिओम हाड़ा, ओमप्रकाश जायसवाल, संजय जायसवाल, मनोज साइवाल, ललित कुमार जायसवाल, डॉ. अजय जायसवाल ,रतन सिंह साइवाल,अर्पित गुप्ता,राजपाल सिंह जायसवाल,गोपेश धारवाल,गोपाल जायसवाल, नवरतन जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, रामकिशोर जायसवाल,विष्णु जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, जटाशंकर जायसवाल, हीरालाल जायसवाल,प्रकाश हाड़ा, लोकेश कुमार जायसवाल, रामावतार जायसवाल, संदीप जायसवाल,
श्री वीर सावरकर समिति के सभी सदस्य ,क्षेत्र की किन्नर मंडली सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।लगभग 600 से अधिक महिला-पुरुष शुभचिंतकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर कमल किशोर जायसवाल के सुपुत्र विशाल जायसवाल एवं निखिल जायसवाल को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आगंतुकों ने प्रसिद्ध जोधपुरी खुरमानी, बीकानेरी हींग कचौरी एवं मारवाड़ी चाय का आनंद लिया।कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता एवं आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया गया।समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

