गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) गुलाबपुरा शहर मे गोमाबाई नेत्रालय नीमच द्वारा अपने एक नए ग्रीन विज़न सेंटर (नेत्र जाँच केंद्र) का भव्य उद्घाटन बुधवार को गुलाबपुरा में किया गया। उद्घाटन के बाद अनिल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया की गोमाबाई नेत्रालय का मुख्य हॉस्पिटल नीमच में है। और एक हॉस्पिटल हमने भीलवाड़ा में भी खोला है। कुल आठ विजन सेंटर पहले खुल चुके हैं। यह नवा विजन सेंटर खुला है ये गुलाबपुरा का विजन सेंटर भीलवाड़ा हॉस्पिटल के अंतर्गत आएगा। गोयल ने जानकारी देते हुए बताया की नाम मात्र की शुल्क से ही मरीज का किफायती इलाज किया जाएगा । जिसका रजिस्ट्रेशन सेवा शुल्क मात्र ₹30 है। एक बड़ी खास बात यह हे। हमने इस विजन सेंटर पर एक मशीन लगाई है । जिसमें कंप्यूटर के द्वारा मरीज की आंखों की जांच की पिक्चर , (डिटेल)भीलवाड़ा और नीमच हॉस्पिटल में वरिष्ठ डॉक्टरों के पास पहुंच जाएगी। जिससे मरीज के आने जाने का खर्चा बच जाएगा। मरीज को उसकी पूरी रिपोर्ट यहां विजन सेंटर पर ही मिल जाएगी। जिसकी गंभीर बीमारी होगी उसको भीलवाड़ा या नीमच रेफर किया जाएगा। और उन्होंने बताया गोमाबाई नेत्रालय ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक नेत्र देखभाल सेवाओं को मजबूत करने के लिए ऐसे विजन सेंटर स्थापित कर रहा है, जहाँ न्यूनतम दरों पर जाँच और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का इलाज संभव हो सके। विजन सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें 370 की जांच की गई। 71 मोतियाबिंद ऑपरेशन फ्री होंगे। 84 मरीज को फ्री चश्मे वितरण। 31 मरीजों को फ्री दवाई दी गई ।और 58 मरीज को रेफर किया गया। मरीज को पास की नजर के चश्मे और आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई हैं।

