कूटरचित दस्तावेज और फर्जी आधार कार्ड बनाकर हड़पते थे कीमती जमीनें, पुलिस ने 3 दिन के रिमांड पर लिया।
गुलाबपुरा/भीलवाड़ा। गुलाबपुरा थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों की कूटरचित रजिस्ट्री कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशानुसार तथा वृत्ताधिकारी (डीएसपी) सतीश मीणा के सुपरविजन व मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। प्रार्थी चंद्रकांत पटेल निवासी आनंद (गुजरात) ने 22 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके दादाजी देसाई भाई पटेल की ग्राम रुपाहेली (तहसील हुरड़ा) स्थित लगभग 70 वर्ष पुरानी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवा ली गई है।
पुलिस जांच व कार्रवाई।वृत्ताधिकारी सतीश मीणा एवं थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर तहसील कार्यालय व ग्राम पंचायत से रिकॉर्ड प्राप्त किए गए। अनुसंधान के बाद पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों जमनालाल रेगर (44 वर्ष) निवासी केरपुरा और पूरम बैरवा (44 वर्ष) निवासी देवेन्द्र पैलेस को गिरफ्तार किया। आरोपी तहसील क्षेत्र से जमाबंदी नकल निकालकर फर्जी दस्तावेज व फर्जी आधार कार्ड तैयार करते थे। मोबाइल ऐप के जरिए आधार में फोटो बदलकर देसाई भाई का नकली आधार कार्ड बनाया गया और जमीन अन्य के नाम फर्जी तरीके से नामांतरित करवा दी गई। रिमांड पर आरोपी
न्यायालय से आरोपियों का 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिससे गिरोह के अन्य नेटवर्क व वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम सदस्य
संजय कुमार पुनि थानाधिकारी गुलाबपुरा, गोर्वधनलाल उ.नि थाना गुलाबपुरा, सुभाष चन्द्र हैड कानि 138 थाना गुलाबपुरा, महेश कानि 2072 थाना गुलाबपुरा, श्रवण कुमार कानि 1689 थाना गुलाबपुरा, राजेश कानि 1972 थाना गुलाबपुरा, भगवान सिह कानि 2109 थाना गुलाबपुरा।

