

-सेवानिवृत्त के 4 महीने बाद माण्डल के शंकर लाल बलाई बने उप जिला कलेक्टर
माण्डल । हाल ही में राजस्थान सरकार कार्मिक विभाग द्वारा की गई अनुसंशा पर राज्यपाल की आज्ञा से राजस्थान प्रशासनिक सेवा नियम, 1954 के नियम 28 बी के अन्तर्गत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की अभिशंषा पर राजस्थान तहसीलदार सेवा में नियमित रूप से नियुक्त 21 अधिकारियों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला वर्ष 2024-25 लेवल 14 वेतन श्रंखला में वरिष्ठता सह योग्यता के आधार पर पदोन्नत किया गया हैं। जिसमें विभाग द्वारा 21 अधिकारियों को चयनित करते हुए उप जिला कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया हैं। ऐसे में 21 अधिकारियों की इस सूची में वो 4 अधिकारी भी सम्मिलित हैं जिनकी 31 जुलाई 2024 से लेकर 31 अक्टूम्बर 2024 के बीच सेवानिवृत्ति हो चुकी हैं। जिनमे पहले नम्बर पर माण्डल निवासी सेवानिवृत्त शंकर लाल बलाई भी सम्मिलित हैं। जिनकी 31 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्ति हो चुकी हैं और विभाग द्वारा अब उन्हें उप जिला कलेक्टर पद पर पदोन्नति दी हैं। ऐसे ही दूसरे नम्बर पर घसींड्या राम बैरवा की भी 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। जबकि तीसरे नम्बर पर सुरेश चन्द्र शर्मा को 30 नवम्बर 2024 को सेवानिवृत्ति मिली थी। इसी तरह चौथे नम्बर पर सोहन लाल शर्मा जिनको 31 अक्टूम्बर 2024 को सेवानिवृत्ति मिली और इनको भी इसी आदेश के तहत उप जिला कलेक्टर पद से नवाजा भी गया हैं। हालांकि इन सेवानिवृत्त अधिकारियों को इनकी पदोन्नति का लाभ 1 अप्रेल 2024 से यथावत मिलेगा पर विभागीय देरी के कारण इन अधिकारियों को पदोन्नति से पूर्व उप जिला कलेक्टर की सीट नसीब नहीं हुई। जबकि समय रहते यदी ये आदेश जारी हो जाते तो ये अधिकारी भी बतौर उप जिला कलेक्टर की सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हो पातें। मगर डीपीसी के लंबित होने के चलते इन अधिकारियों को ये पद सेवानिवृत्ति के बाद नसीब हुआ। बहरहाल माण्डल निवासी शंकर लाल बलाई को अपने विभागीय स्टॉफ के अलावा भी चिरपरिचित इष्टमित्रों व परिवारजनों द्वारा उप जिला कलेक्टर बनने की बधाइयां मिल रही हैं।