

विधायक सांखला ने कहा कि अटल जी के विचारों को हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना है
आसींद । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आसींद व ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती भाजपा कार्यालय पर विधायक जब्बर सिंह सांखला के सानिध्य में जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई।विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेई का 100 वा जन्म दिवस है हम सभी के लिए अटल जी प्रेरणा स्रोत है उनके विचारों को हमें आगे बढ़ाना है तथा आज ही के दिन गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों का बलिदान हुआ जिनको भी नमन करते है जिनका आज ही के दिन आक्रांतओ द्वारा दीवार में जिन्दा चुनवाया था।भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर ने सभी का आभार ज्ञापित किया।भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फोजमल गुर्जर ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।पूर्व अध्यक्ष भंवर लाल चोरड़िया, पूर्व जिला मंत्री गोपाल सिंह चुंडावत, नगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, संग्राम सिंह चुंडावत, श्रवण लाल गुर्जर, नगर महामंत्री श्रवण लाल साहू, प्रहलाद राय शर्मा, जगदीश गर्ग,नगर पालिका पार्षद कालुराम गुर्जर, नगर मंत्री रामचंद्र सेन,उर्वशी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश चंद्र पहाड़िया ओबीसी मोर्चा के संयोजक कैलाश चंद्र टेलर युवा मोर्चा के संयोजक दिनेश साहू,किसान मोर्चा संयोजक जगदीश कुमावत, महिला मोर्चा जिला कार्यकारी सदस्य कैलाश कँवर देथा पूर्व महामंत्री ईश्वर लाल खटीक, शिवपाल जीनगर, नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत, कैलाश गवारिया, रामप्रसाद टेलर, आदि उपस्थित रहे।