ख़ास ख़बर Archives - SLT News

मसूदा कांग्रेस सेवादल का होली स्नेह मिलन समारोह आज, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
मसूदा/बिजयनगर (मनोज शर्मा) मसूदा विधानसभा कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में आज, 15 मार्च 2026 (रविवार) को भव्य ‘होली स्नेह मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह बिजयनगर स्थित 27 मील चौराहे पर स्थित तेजस्विनी समारोह स्थल के द्वारिका भवन में प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा।

सत्ता और संगठन के बड़े चेहरों की मौजूदगी

मसूदा विधानसभाध्यक्ष रामलाल नंगवाड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शिरकत करेंगे। मुख्य

अतिथियों की सूची में शामिल हैं:

रामलाल जाट: पूर्व राजस्व मंत्री एवं भीलवाड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष

रामचंद्र चौधरी: अजमेर डेयरी चेयरमैन एवं अजमेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी

विकास चौधरी: अजमेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष

किशोर चौधरी: ब्यावर कांग्रेस जिलाध्यक्ष

डॉ. राजकुमार जयपाल: अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष

विक्रम सोनी: ब्यावर जिला सेवादल अध्यक्ष

जय शंकर चौधरी: अजमेर देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष

इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेसजन भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

1000 से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद

कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने स्वयं कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को परखा। चौधरी ने बताया कि मसूदा विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और समारोह में 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

तैयारियां जोरों पर

सेवादल पदाधिकारियों के अनुसार, इस मिलन समारोह का उद्देश्य होली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और आगामी राजनैतिक चुनौतियों के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करना है। आयोजन स्थल ‘द्वारिका भवन’ को विशेष रूप से सजाया गया है।

The post मसूदा कांग्रेस सेवादल का होली स्नेह मिलन समारोह आज, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा appeared first on SLT News.

पशुओ का कोई धणी धोरी नहीं: नगर पालिका में भी नहीं हो रही कोई सुनवाई
श्रीविजय नगर (श्रीगंगानगर) राजस्थान प्रदेश के श्री गंगानगर जिले में स्थित श्री विजय नगर की नगर पालिका क्षेत्र में एक घर के बाहर काफी समय से कुछ पशुओ का दिनभर जमावडा लगा रहता है। अब ये पशु पालतू है या लावारिश, ये समझ से परे है। घर के बाहर पशुओं के गंदगी, गोबर व मूत्र की बदबू से घर के लोगो का जीना दूभर हो चुका है। कई बार नगर पालिका में भी शिकायत की जा चुकी है किन्तु ऐसा लगता है कि नगर पालिका के अधिकारी भी कार्यवाही करने से भयभीत है। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर भी परिवाद दर्ज करवाया गया, उसमे भी स्थानीय ईओ द्वारा गलत रिपोर्ट पेश कर दी गई और समस्या का समाधान हो गया लिखकर रिपोर्ट आगे भेज दी गई, जबकि आज़ तक समस्या जस की तस बनी हुई है। आखिर ईओ महोदय पशु मालिक से इतना भयभीत क्यों है। अगर प्रशासन ही ऐसे डरकर कार्य करेगा तो देश का विकास कैसे संभव है। प्रशासन तुरंत संज्ञान ले और पशुओं को उस स्थान से हटाने की त्वरित कार्यवाही करे एवं पशु मालिक को पाबंद करे, साथ ही राज्य सरकार भी तुरंत ऐसे अधिकारियो पर कार्यवाही कर ऐसे अधिकारियो को अन्य जगह स्थानांतरित कर कर्मठ, योग्य एवं जुझारु अधिकारी को यहां का चार्ज दे, जो जनता की समस्याओ को समझ सके अन्यथा स्थानीय निवासियों को मजबूरन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन हेतु मजबूर होना पड़ेगा।

पत्रकार मनोज शर्मा की रिपोर्ट
https://www.sltnews.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260313-WA0004.mp4

The post पशुओ का कोई धणी धोरी नहीं: नगर पालिका में भी नहीं हो रही कोई सुनवाई appeared first on SLT News.

शुद्ध आहार मिलावट पर वार: बिजयनगर में स्वास्थ्य विभाग का छापा, 2200 किलो संदिग्ध मिर्च पाउडर सीज
​बिजयनगर (ब्यावर) प्रदेश में चलाए जा रहे “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने गुरुवार को बिजयनगर में बड़ी कार्रवाई की। टीम के औचक निरीक्षण से बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में बिना लेबल का संदिग्ध मिर्च पाउडर बरामद कर उसे सीज किया है।

​बापू बाजार और फैक्ट्री क्षेत्र में कार्रवाई

​खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने सबसे पहले बापू बाजार स्थित एक दुकान पर छापा मारा। यहाँ निरीक्षण के दौरान करीब 2200 किलो मिर्च पाउडर मिला, जिस पर न तो किसी कंपनी का नाम था और न ही कोई अनिवार्य लेबल। मिलावट के कड़े संदेह को देखते हुए टीम ने तत्काल प्रभाव से पूरे स्टॉक को सीज कर दिया। इसके बाद टीम कमला फैक्ट्री स्थित एक डेयरी पहुंची, जहां से पनीर के नमूने लिए गए।

​जांच के लिए अजमेर भेजी रिपोर्ट

​कार्रवाई के दौरान टीम ने मिर्च पाउडर और पनीर के सैंपल लिए हैं, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए अजमेर स्थित लैब भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

​”आमजन की सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि लैब रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

— खाद्य सुरक्षा दल

​व्यापारियों में हड़कंप

​जैसे ही खाद्य सुरक्षा टीम के बिजयनगर पहुंचने की खबर फैली, बापू बाजार सहित अन्य क्षेत्रों के कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर खिसक गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि त्योहारों और सामान्य दिनों में लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सकें।

The post शुद्ध आहार मिलावट पर वार: बिजयनगर में स्वास्थ्य विभाग का छापा, 2200 किलो संदिग्ध मिर्च पाउडर सीज appeared first on SLT News.

खाटूश्याम जी मेले के दौरान वीआईपी दर्शन बंद होने का दिखावा।
वीआईपी दर्शन का श्री श्याम मंदिर खाटूश्याम जी के पूर्व अध्यक्ष महंत मोहन दास जी ने किया विरोध ।

रींगस। खाटूश्याम जी में मेले के दौरान वीआईपी दर्शन बंद होने का दावा किया जा रहा है इसके बावजूद भी लखदातार होटल की तरफ़ वाले रास्ते से वीआईपी दर्शन हो रहे है इसका श्री श्याम मंदिर खाटूश्याम जी के पूर्व अध्यक्ष महंत मोहन दास जी ने विरोध किया और पुलिस कर्मियो और मंदिर के सभी गार्ड को निर्देशित किया की वीआईपी दर्शन पूर्ण बंद किए जाये ताकि श्याम भक्तों को दर्शनों में किसी भी प्रकार  की परेशानी न हो

The post खाटूश्याम जी  मेले के दौरान वीआईपी दर्शन बंद होने का दिखावा। appeared first on SLT News.

भारतीय वुडबॉल टीम की थाईलैंड में भारतीय राजदूत से भेंट
रयोंग (थाईलैंड) रयोंग में आयोजित बीच वुडबॉल वर्ल्ड कप (7 से 13 सितंबर) में हिस्सा लेने के बाद भारतीय वुडबॉल टीम आज बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास पहुंची। टीम ने यहाँ (Shri. R Muthu, Counsellor (Pers),से भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता के अनुभव साझा किए और अपने प्रदर्शन की जानकारी दी। आर मुत्थू ने खिलाड़ियों के उत्साह और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। उन्होंने टीम को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।भारतीय वुडबॉल टीम में दीपक कुमार अग्रवाल IAS(लीडर),डॉ प्रेम प्रकाश मीणा (कप्तान),एडवोकेट सुदीप मानवाटकर (CEO),जितेंद्र पटेल,सुषमा मानवाटकर(मैनेजर)और अन्य खिलाड़ियों ने दूतावास के प्रति आभार प्रकट किया और आश्वासन दिया कि वे आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन कर भारत का नाम खेल जगत में रोशन करेंगे।

The post भारतीय वुडबॉल टीम की थाईलैंड में भारतीय राजदूत से भेंट appeared first on SLT News.

शो पीस बन कर रह गई करोड़ों की कृषि मंडी , 30 से भी ज्यादा व्यापारी पंजीकृत फिर भी नहीं करते मंडी में व्यापार, सरकार को हर वर्ष हो रहा लाखो रूपये के राजस्व का नुकसान।
मेहरू कलां। कस्बे के मेहरू रोड़ पर सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए एवं फसल उत्पादन का उचित मूल्य मिले, इसको लेकर 35  बीघा भूमि क्षेत्रफल पर कृषि उपज मंडी का निर्माण तो कर दिया लेकिन मंडी अधिकारियों की अनदेखी सरकार की लापरवाही के चलते हर वर्ष सरकार को करोड़ों रुपयों के राजस्व से  वंचित होना  पड़ रहा इसके साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण किसानो के लिए चलाई जा रही  योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है  वहीं व्यापारियों द्वारा मंडी परिसर में व्यापार की रुचि कभी नहीं दिखाई जिसके चलते सरकार को हर वर्ष लाखों रुपए के राजस्व के नुकसान के साथ किसान भाइयों को भी सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा वहीं कृषि उपज मंडी में व्यापार प्रारंभ नहीं होने से स्थानीय मजदूरों को भी रोजगार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा कई बार कस्बे के जागरूक लोगों ने कृषि उपज मंडी अधिकारियों सहित केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम से मंडी परिसर में ही व्यापारियों को पाबंद कर कृषि उपज मंडी की रौनक प्रारंभ करने की मांग की परंतु स्थानीय व्यापारियों के साथ कृषि उपज मंडी अधिकारियों की आपसी तालमेल के अभाव में बंपर जींस के उत्पादन के बावजूद  भी करोड़ों की लागत से निर्माण हुई मंडी में किसान अपना फसल उत्पादन कृषि उपज मंडी में नहीं बेचकर औने पोने दाम में ही व्यापारी द्वारा किसान भी बिचोलियो  को बेच देते जिससे सरकार को राजस्व के नुकसान के साथ ही  फसल उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों  को भी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है

राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा किसान भाइयों के हित में चलाई जा  रही कई  लोक कल्याणकारी योजनाओं से भी  वंचित होना पड़ रहा   है। किसान भाइयों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष  भारतीय खाद्य निगम का क्रय केंद्र खुलने के बावजूद भी कृषि मंडी परिसर में  मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से किसान अपना माल कृषि मंडी में बेचने की बजाय बाजार में ही बेच देते  है। पंजीकृत  मंडी अधिकारियों की उपेक्षा का दंश झेल रही जिससे सरकार को हर वर्ष लाखों रूपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा। ग्राम वासियों ने बताया कि अजमेर संभाग में कादेड़ा कृषि उपज मंडी  सबसे बड़ी गोंण मंडी  होने एवं कादेड़ा में भारतीय खाद्य निगम का क्रय केंद्र खुलने के बावजूद भी कृषि उपज मंडी किसानो की फसलो का इंतजार कर रही है,

इनका कहना

अधिकारियों को किसानों के लिए ध्यान देना चाहिए व्यापारियों के लिए मंडी परिसर में सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडी समिति का काम है इसके साथही मंडी में व्यापार होने से आमजन को रोजगार मिलेगा सरकार को चाहिए कि आमजन के लिए कल्याण के मंडी में व्यापार प्रारंभ करें

चंद्रसेन  कीर

कादेड़ा किसान संघर्ष समिति एवं डेयरी अध्यक्ष

The post शो पीस  बन कर रह गई  करोड़ों की कृषि मंडी , 30 से भी ज्यादा व्यापारी पंजीकृत फिर भी नहीं करते मंडी में व्यापार, सरकार को हर वर्ष हो रहा लाखो रूपये के राजस्व का नुकसान। appeared first on SLT News.

बिजयनगर ब्लैकमेल कांड को लेकर संत भी उठायेंगे आवाज, ब्यावर से दिल्ली तक करेंगे पदयात्रा, संपूर्ण प्रकरण की सीबीआई से जांच की माँग
बिजयनगर/ब्यावर । जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर एवं हिंदू क्रांति सेना के राष्ट्रीय संरक्षक महंत नारायण गिरी महाराज शीघ्र ही ब्यावर और बिजयनगर का दौरा कर बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के हालातों की जानकारी लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरि शीघ्र ही ब्यावर और बिजयनगर का दौरा कर पीड़िताओं के परिजनों से मिलकर हालातों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम का विरोध कर संपूर्ण प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर इस पूरी घटना की तह में जाकर इसकी परतें खोलने की मांग प्रशासन से करेंगे। गिरी ने कहा कि संत समाज द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की घोषणा करेंगे। मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाती है तो वे ब्यावर से दिल्ली तक पदयात्रा कर प्रयास करेंगे।

The post बिजयनगर ब्लैकमेल कांड को लेकर संत भी उठायेंगे आवाज, ब्यावर से दिल्ली तक करेंगे पदयात्रा, संपूर्ण प्रकरण की सीबीआई से जांच की माँग appeared first on SLT News.

डॉक्टर का मकान तोड़ने पर मचा बवाल, चिकित्सकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, चिकित्सक के दो मासूम बच्चों को निकाला जबरन घर से बाहर
अजमेर।  क्रिश्चियन गंज थाना इलाका स्थित पंचशील में एक चिकित्सक के मकान को बगैर नोटिस दिए हुए तोड़ने पहुंची अजमेर विकास प्राधिकरण की टीम पर चिकित्सक के साथ मारपीट करने और उनके दो मासूम बच्चों को जबरन घर से बाहर निकालने के कारण अजमेर के चिकित्सक समाज में रोष व्याप्त हो गया है। चिकित्सकों ने एक स्वर में हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है।

10 साल में कमाई इज्जत 10 मिनट में मिली खाक में

पीड़ित डॉ.कुलदीप शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने मेहनत के बलबूते पर अजमेर विकास प्राधिकरण से नीलामी के दौरान इस प्लॉट को खरीदा था। इस पर मकान बनाकर रहना शुरू किया था लेकिन अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारी पुलिस के साथ गुरुवार को उनके घर पर आ धमके, उस वक्त उनके दो बच्चे घर में बैठकर अपना शिक्षण कार्य कर रहे थे।उन्हें डरा और धमकाकर पुलिस कर्मियों ने जबरन उठाकर बाहर निकाल दिया। इसके अलावा जब कुलदीप शर्मा वहां पहुंचे तो उन्हें भी एक पुलिसकर्मी ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जबरन कॉलर पकड़ के मकान से बाहर निकाल दिया और उनकी इज्जत को तार-तार कर दिया। इस सदमे को डॉ.कुलदीप शर्मा सहन नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले 10 सालों में उन्होंने अपनी इज्जत को बनाया था, जिसे अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की शह पर पुलिस वालों ने धूमिल कर दिया, अब उन्हें जीने की कोई इच्छा नजर नहीं आ रही है।

अधिकारी रहे मौन

दूसरी और मकान तोड़ने के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण का नोटिस लेकर पहुंचे प्राधिकरण के अधिकारी कुलदीप शर्मा द्वारा लगाये जा रहे आरोप पर कुछ भी कहने से बचते रहे। उनका कहना था कि पार्टी को पहले नोटिस दिया जा चुका है लेकिन उन्होंने इस पर गौर नहीं किया तो आज तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अजमेर विकास प्राधिकरण की कार्यवाही को जायज बताया लेकिन चिकित्सक के साथ विकास प्राधिकरण की टीम और पुलिस के द्वारा की गई अभद्र व्यवहार के विषय में उन्होंने चुप्पी साध ली, जबकि डॉ.कुलदीप शर्मा के साथ हो रहे व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

पत्नी है मेडिकल कॉलेज में

बताया जा रहा है कि डॉ.कुलदीप शर्मा की पत्नी जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है। घटना के समय वह भी अपनी ड्यूटी पर तैनात थी जबकि घर पर उनके बच्चे अकेले थे। सूचना मिलने पर जब भी पहुंची तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप लगे हैं। दोनों पति-पत्नी का जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में उपचार जारी है तथा पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है।

The post डॉक्टर का मकान तोड़ने पर मचा बवाल, चिकित्सकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, चिकित्सक के दो मासूम बच्चों को निकाला जबरन घर से बाहर appeared first on SLT News.

सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रोले की टक्कर में 6 की मौत, 1 महिला घायल।
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में किवरली के पास गुरुवार सुबह करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में बच्चे, और महिला भी शामिल हैं. इनके अलावा एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर सीओ गोमाराम, सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह, एसआई गोकुलराम, हेड कांस्टेबल विनोद सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली.

अहमदाबाद से जालोर जा रहा था परिवार:

सीओ गोमाराम ने बताया कि जालोर निवासी लोग कार में सवार होकर अहमदाबाद से जालोर जा रहे थे. तभी नेशनल हाईवे 27 पर आबूरोड सदर थाना के किवरली के पास आगे चल रहे ट्रोले से कार की टक्कर हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार 4 लोगो की मौके पर मौत हो गई. वहीं 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. घटना में एक महिला घायल है, जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल आबूरोड ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही रेफर किया गया. मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है, और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.

कार के दरवाजे तोड़कर शव बाहर निकाले

हेड कांस्टेबल विनोद लाम्बा ने बताया कि वह रात्रिकालीन हाईवे गश्त पर थे. इसी दौरान किवरली से आगे जाने पर जबरदस्त  दुर्घटना के धमाके की आवाज सुनाई दी. यह सुनते ही मात्र  2 मिनट में ही वे मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे मे एम्बुलेंस और उच्च अधिकारियों को सूचना दी. मौके पर क्रेन को बुलाया गया और ट्रोले में फसी कार को बाहर निकाला गया. मृतकों के शवों को बाहर निकालने के लिए कार के दरवाजे तोड़े गए. करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका.

मृतकों में पति-पत्नी और बेटा भी शामिल

किवरली में हुए सड़क हादसे में सभी मृतक जालोर जिले के निवासी और और प्रजापत समाज से हैं. मृतकों मे पति-पत्नी और बेटा भी शामिल है. हादसे में एक परिवार के नारायण प्रजापत (58) पुत्र नरसाराम, उनकी पत्नी पोशी देवी (55) व उनका पुत्र दुष्यंत (24) निवासी कुम्हारो का वास जालोर सहित ड्राइवर कालूराम (40) पुत्र प्रकाश चांदराई जालोर, यशराम (4) पुत्र कालूराम चांदराई, जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत शामिल हैं. इसके साथ ही दरिया देवी (35) पत्नी पुखराज निवासी जालोर  घायल हैं, जिनका सिरोही में इलाज जारी है. कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें 6 की मौत हो गई।

The post सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रोले की टक्कर में 6 की मौत, 1 महिला घायल। appeared first on SLT News.

अजमेर में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स ने की कार्रवाई
अजमेर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान व निष्कासन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में गठित टीम ने दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर 25-30 संदिग्ध खानाबदोश व्यक्तियों को डिटेन किया। दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेन करने के लिए जिला पुलिस और सीआईडी जोन की विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसके बाद अवैध रूप से अजमेर शहर में बसे बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ के लिए सघन अभियान चलाया गया है। गठित टीम की ओर से अभियान के दौरान मुखबिरान से आसूचना संकलन कर, तकनीकि साधानों एवं विभिन्न जानकारीयों एवं सघग्न तलाश के आधार पर दरगाह क्षेत्र जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट, नई सडक व दरगाह के अन्य संभावित क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध करीब 25-30 खानाबदोश व्यक्तियों को डिटेन कर पुछताछ की गई। दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि दो व्यक्तियों ने अवैध रूप से चोरी छिपे बार्डर क्रॉस कर अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश कर अलग-अलग स्थान/क्षेत्र में रहते हुए दरगाह क्षेत्र में पहुंच कर खानाबदोश के रूप में निवास करना पाया गया। उक्त दोनों शख्स ने स्वयं को बांग्लादेशी होना पूछताछ में स्वीकार किया। उक्त दोनों अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पूर्व में भी वर्ष 2012 में डिटेन कर बांग्लादेश भिजवाया गया था। उक्त दोनों शक्स से गहनता से पूछताछ जारी है। दरगाह थानाधिकारी जीवनानी ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी मोहम्मद आलमगीर पुत्र मोहम्मद हाशिम शेख उम्र 31 वर्ष जाति मुसलमान निवासी ग्राम अम्बागन थाना ईसुदी जिला पाबना बांग्लादेश व शाहिन पुत्र अब्दुल मुजीद खान उम 55 वर्ष जाति मुसलमान निवासी ग्राम सुतरापुरा पुलिस थाना सुतरापुर, ढाका बांग्लादेश है। फिलहाल दरगाह थाना पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है।

The post अजमेर में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स ने की कार्रवाई appeared first on SLT News.