वीआईपी दर्शन का श्री श्याम मंदिर खाटूश्याम जी के पूर्व अध्यक्ष महंत मोहन दास जी ने किया विरोध ।
रींगस। खाटूश्याम जी में मेले के दौरान वीआईपी दर्शन बंद होने का दावा किया जा रहा है इसके बावजूद भी लखदातार होटल की तरफ़ वाले रास्ते से वीआईपी दर्शन हो रहे है इसका श्री श्याम मंदिर खाटूश्याम जी के पूर्व अध्यक्ष महंत मोहन दास जी ने विरोध किया और पुलिस कर्मियो और मंदिर के सभी गार्ड को निर्देशित किया की वीआईपी दर्शन पूर्ण बंद किए जाये ताकि श्याम भक्तों को दर्शनों में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो

