

झालावाड़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश अनुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास महला द्वारा जिला झालावाड़ इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर डॉक्टर विकास पांडे को नियुक्त किया गया है।शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी बनाने के लिए निर्देशित किया गया। डॉ.विकास पांडे ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास महला, पीसीसी प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ कृष्णचंद शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व विधायक स्नेहलता, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार,ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनंद काला,नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया का आभार व्यक्त किया।डॉक्टर पांडे की नियुक्ति पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी में खुशी की लहर है।