

बिजयनगर। राजस्थान प्रदेश यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष जगदीश गोदारा के निर्देशानुसार व मसूदा विधानसभा कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामलाल नंगवाडा की अनुशंसा से व ब्यावर जिला यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार ने बिजयनगर निवासी कुशाल नील सुपुत्र सुरेश कुमार नील को तत्काल प्रभाव से बिजनगर शहर यंग ब्रिगड कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। कुशल नील की नियुक्ति से युवाओ में खुशी की लहर और यंग ब्रिगेड संगठन मजबूती की ओर अग्रसर होगा।