

जयपुर। अखिल भारतीय किशनगढ रेनवाल प्रवासी मण्डल, जयपुर के तत्वावधान में रविवार को रामकुटीर, बनीपार्क में मण्डल की वार्षिक साधारण सभा तथा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी तथा सौहार्दपूर्ण वातारण में सभा में कई विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर निम्न प्रस्तावों को आमसहमति से मंजूरी दी गई।
1. वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी चुनावों तक बढ़ाया गया।
2. एक सदस्यता पर सदस्य तथा उसके जीवनसाथी दोनों को मतदान का अधिकार देने हेतु विधान में संसोधन को मंजूरी दी गई।
3. मण्डल में युवा प्रकोष्ठ के गठन पर सहमति जताई गई।
4. अखिल भारतीय स्तर पर मण्डल के क्षेत्रीय संगठन ( उत्तर, दक्षिण,उत्तर -पूर्व व केंद्रीय) विस्तार पर सहमति जताई।
5. मण्डल में महिलाओं की भागीदारी चुनावों सहित हर क्षेत्र में बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करने के लिए सहमति बनी।
6. प्रवासी मण्डल का “एप्प” बनाने की सहमति बनी और इस हेतु विनोद ठोलिया ने दस हजार रुपये की विशेष सहायता प्रदान करने की घोषणा की।
7. कोषाध्यक्ष द्वारा विगत वर्षों के लगभग 6 लाख रुपयों के आय – व्यय का लेखा जोखा पेश किया गया जिसे सभा द्वारा ध्वनि मत से पास किया गया।
8. महासचिव द्वारा अब तक के कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया गया।
9. अध्यक्ष द्वारा भावी रुपरेखा का उद्बोधन देकर आगन्तुको का आभार प्रकट किया गया।
सभा पश्चात सबने सामूहिक अल्पाहार का आनंद लिया।