

नावां सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर से प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नावां विधानसभा क्षेत्र से नावां उपखण्ड के नगर अध्यक्ष पद पर बाबूलाल बजाज को नियुक्त किया है। गौरतलब बात यह है कि बजाज लगातार तीस वर्षों से इस पद पर रहते हुए कांग्रेस की रीति नीति से आमजन को अवगत करवाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने में भरकस प्रयास कर रहे हैं।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धूत ने भी बजाज को कर्मठ पार्टी का सिपाही बताते हुए नेतृत्व की सराहना की।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से शिक्षक प्रकोष्ठ के सचिव पद पर नियुक्त सहदेव चौधरी का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।प्रतिपक्ष नेता अवधेश पारीक, शौकत खान, पार्षद पंकज चौधरी, पार्षद सतीश परेवा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, एडवोकेट अशोक सैनी, पार्षद निरंजन जांगीड़,अंसार अली, चन्द्र शेखर बड़बड़ सलीम ख़ान नावां सदरआदि ने नव नियुक्त बजाज एवं चौधरी का मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया।