प्रदेश के विकास और आमजन की खुशहाली के लिए की कामना
खाटूश्यामजी । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और आमजन की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान खंडेला विधायक सुभाष मील, भाजपा नेता गजानंद कुमावत सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस शुभ और भक्तिमय अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और श्याम परिवार के मोहन दासजी चौहान व नरेंद्र सिंह चौहान के सानिध्य में मुख्यमंत्री ने पूरे विधि-विधान से बाबा की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। तत्पश्चात, मंदिर कमेटी एवं श्याम परिवार की ओर से मुख्यमंत्री को बाबा श्याम का पवित्र प्रतीक चिन्ह (स्मृति चिन्ह) सप्रेम भेंट किया।

