

गुलाबपुरा। पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी गुलाबपुरा नगर द्वारा संगोष्ठी रखी गई। मुख्य सानिध्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रचंद टेलर का रहा एवं उन्होंने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला । उनके अनुभव बताए कि वाजपेयी जी का तीन बार गुलाबपुरा पधारना हुआ, पार्टी के नगर अध्यक्ष इंदर चंद चपलोत द्वारा पार्टी के प्रति समर्पण भाव को व्यक्त किया गया। महामंत्री महेंद्र सिंह जमोला द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में नगर महामंत्री मनोज तोषनीवाल,महेंद्र सिंह राठौड़ जामोला, नगर उपाध्यक्ष विकास आचार्य, नवीन गगड़, युवा मोर्चा सयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी, पार्षद रोहित चौधरी, चन्द्रशेखर मेवाड़ा, चेन सिंह चपलोत,गोपाल काल्या, अरिहंत जैन, मंगल सिंह , राजेंद्र सिंह ,शिव काष्ठ, आदि मोजुद रहे।