

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवनी,सभी को,राष्ट्र के प्रति निष्ठा,समर्पण,सादगी भरा व्यक्तित्व, राष्ट्र भक्ति,प्रेरणा स्त्रोत है
गुलाबपुरा। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयो ने, पूर्व पालिका अध्यक्ष भाजपा नेता धनराज गुर्जर के सानिध्य में श्री माधव गो उपचार केंद्र पर, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की100वी जन्मतिथि गौ उपचार केंद्र पर सेवा कार्य कर, गायों को रजका डालकर, अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई!!इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना तक एक स्तंभ के रूप में राष्ट्र निर्माण में अग्रणी खड़े रहे! आज समस्त विश्व भारत रत्न राष्ट्र कवि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 100वी जन्मतिथि मना रहा है! स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है उनकी लिखी हुई कविताएं आज भी राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रही है।पुष्पांजलि अर्पित के दौरान समस्त कार्यकर्ताओं के अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे अमर रहे भारत माता की जय के जय घोष से समूचा वातावरण गुंजायमान हो उठा! कार्यक्रम में पधारने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष सावरनाथ योगी, व्हाट्सएप ग्रुप चैंबर जिला प्रभारी रघुवीर वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण शारदा,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजू वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता शिव सिंह राठौड़,एडवोकेट गोपाल वैष्णव,
कैलाश लड्ढा जीवित राम मैठाणी, कानसिंह राठौड़,ओम दाधीच सुनील तोषनीवाल पार्षद राजेंद्र रेगर पार्षद गोपेश मैठाणी,विकास मेवाड़ा,विक्रम नायटा, भानु प्रताप केलानी, मुकेश शर्मा,जगदीश चौबे,सहित कई व्यक्ति मौजूद थे