राजस्थान Archives - SLT News

श्मशान भूमि तक जाने के लिए पुलिया निर्माण की मांग, गोस्वामी समाज ने सौंपा ज्ञापन
संवाददाता बलवीर कुमार की रिपोर्ट

रायपुर मारवाड़। कस्बे के हरिपुर रोड़ स्थित अंबेडकर उद्यान के पीछे दशनाम गोस्वामी समाज की श्मशान भूमि तक जाने के लिए लंबे समय से उचित रास्ते की सुविधा नहीं होने से समाज के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गोस्वामी समाज के लोगों ने बताया कि गणेश तालाब में पानी भर जाने के कारण पीछे स्थित समाधि स्थल तक पहुंचना काफी कठिन हो जाता है। समाज के लोग यहां सेवा-पूजा के लिए तथा किसी व्यक्ति के निधन होने पर अंतिम संस्कार व अन्य धार्मिक कार्यों के लिए आते-जाते हैं, लेकिन रास्ता नहीं होने से बड़ी समस्या बनी हुई है।। समाज के लोगों ने यह भी बताया कि हरिपुर रोड़ से अंबेडकर उद्यान के पीछे मुस्लिम समुदाय की ईदगाह भी स्थित है, जहां आने-जाने के लिए भी उचित मार्ग उपलब्ध नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए गोस्वामी समाज के प्रतिनिधियों ने रायपुर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द पुलिया निर्माण करवाने की मांग की।

इस दौरान पदमपुरी गोस्वामी, श्यामपुरी गोस्वामी, देवेंद्र पुरी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

The post श्मशान भूमि  तक जाने के लिए पुलिया निर्माण की मांग, गोस्वामी समाज ने सौंपा ज्ञापन appeared first on SLT News.

अरदास से भांगड़ा-गिद्दा तक: विजयनगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी लोहड़ी
BGPC के तत्वाधान में लोहड़ी पर्व, अमन-चैन और खुशहाली की कामना

बिजयनगर (कमलेश वैष्णव) आपसी भाईचारे, प्रेम और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक लोहड़ी पर्व विजयनगर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी BGPC के तत्वावधान में 14 जनवरी को श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।इस अवसर पर श्री गुरुद्वारा साहिब में देश, कौम और समाज की खुशहाली तथा अमन-चैन के लिए विशेष अरदास की गई। इसके पश्चात परंपरानुसार लोहड़ी को पावन अग्नि में समर्पित कर पर्व की धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक भांगड़ा और गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनमें युवाओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। साथ ही श्री गुरु जी का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें तिल,मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।इस सफल आयोजन पर विजयनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी BGPC के प्रधान गुरबख्श सिंह सलूजा,सचिव हरप्रीत सिंह टुटेजा एवं खजांची धर्मवीर सिंह टुटेजा ने सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं।

The post अरदास से भांगड़ा-गिद्दा तक: विजयनगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी लोहड़ी appeared first on SLT News.

अलवर की दिशा गौड़ ने स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
सरवाड़ (अजमेर):अजमेर के सरवाड़ में आयोजित 25वीं राजस्थान सीनियर महिला स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अलवर की मुक्केबाज दिशा गौड़ ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।कोच अभिषेक खान ने बताया कि दिशा ने इस प्रतियोगिता के दौरान कुल चार फाइट लड़ीं। फाइनल मुकाबले में उन्होंने जयपुर की बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।अब नेशनल चैंपियनशिप में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व इस जीत के साथ ही दिशा गौड़ का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हो गया है। वह 4 से 10 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में होने वाली पुरुष एवं महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजस्थान की ओर से अपना दमखम दिखाएंगी।

The post अलवर की दिशा गौड़ ने स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक appeared first on SLT News.

निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 125 रोगी हुए लाभान्वित
गुलाबपुरा । श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति गुलाबपुरा द्वारा माह के चतुर्थ मंगलवार को आयोजित कैंप संस्था परिसर में लगाया गया ।  संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप  में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवं हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आर के सुरेखा ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 125 मरीजों को सेवा प्रदान की जिसमें 15 नए मरीज थे। एवं निशुल्क दवा का वितरण किया गया। कैंप के लाभार्थी श्री जैन स्थानकवासी श्रावक संघ मसूदा एवं श्री स्वाध्याय महिला मंडल मसूदा रहे।शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।संस्था के मूल चंद नाबेडा ने संस्था की गतिविधि की जानकारी दी, पारस बाबेल ने स्वागत एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। गजराज नाहर एवं रतनी बाई बांठिया ने मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं देते हुए संस्थान के कार्यों की सराहना की। लाभार्थी परिवार से अध्यक्ष गजराज नाहर, मंत्री पारसमल गांग, विनोद कुमार छाजेड, शांतिलाल छाजेड, पुखराज बुरड़,  मदनलाल  बुरड़, जितेंद्र गांग, प्रकाश चोरड़िया, अध्यक्षा सुशीला नाहर, मंत्री निर्मला छाजेड, मोनिका बुरड़, मीनाक्षी बुरड़ सहित मंदसौर/अफ्रीका से  राजेन्द्र बबानी, नेहा बबानी, लोकेश बबानी, बालोतरा से शांतिलाल बांठिया, ललिता बांठिया, रतनी बाई बांठिया, रौनक बांठिया ने कैंप में पधारकर सेवा प्रदान की। इस अवसर पर श्री संघ मसूदा द्वारा एक फुल कैंप Rs 41000/ का शांति लाल बांठिया बालोतरा द्वारा एक माह का भोजन एवं मंदसौर/ अफ्रीका से पधारे राजेन्द्र बबानी परिवार ने 2 फुल कैंप लगाने की घोषणा की संस्था द्वारा सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया।कैंप में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे दिसम्बर माह की निःशुल्क भोजन सेवा का लाभ श्री जैन स्थानकवासी श्रावक संघ मसूदा के द्वारा लिया गया है। आभार/धन्यवाद इसमें 245 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए। शिविर में संस्थान से मदन लाल लोढ़ा, मदनलाल रांका, सुशील चौधरी,दिनेश जोशी, प्रेम पाडलेचा, दिलीप पाराशर, राजेन्द्र जयसवाल, अनिता रांका, पूजा कोठारी सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।शिविर का संचालन अनिल  चौधरी ने किया।

The post निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 125 रोगी हुए लाभान्वित appeared first on SLT News.

बिजयनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सम्पन्न
बिजयनगर । बिजयनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सम्पन्न। (BGPC) के चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक दिनांक 22 दिसंबर को BGPC कार्यालय में  सायं 7.30 बजे कुलदीप सिंह सलूजा की अध्यक्षता में शुरू हुई।सर्व प्रथम प्रधान धर्मवीर सिंह टुटेजा ने पिछले 2 वर्षों का लेखा जोखा ( आय व्यय का विवरण )प्रस्तुत किया गया। सभी सदस्यों ने इस कार्यकाल की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद दिया एजेंडा के अनुसार सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर गुरु घर की मर्यादा बनाए रखने हेतु नई कार्यकारणी को शपथ दिलाई गई। चुनाव प्रभारी सिख सदभावना दल के चेयरमेन रघुवीर सिंह टुटेजा ने सर्व सम्मति से नई। कार्यकारणी सम्बंधी विचार विमर्श किया गया।सभी सदस्यों से राय लेकर सर्व सम्मति से कार्यकारणी का गठन किया गया। संरक्षक कृपाल सिंह सलूजा, प्रधान गुरबख्श  सिंह सलूजा,मीत प्रधान हरगोविंद सिंह टुटेजा,सचिव हरप्रीत सिंह टुटेजा ,खजांची धर्मवीर सिंह टुटेजा ,मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह टुटेजा एवं पांच कार्यकारणी सदस्य बनाए गए।

The post बिजयनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सम्पन्न appeared first on SLT News.

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि.) डूंगरपुर वागड़ क्षेत्र की ब्राह्मण प्रतिभाओं और पुरोहितों का सम्मान समारोह आयोजित
डूंगरपुर (मनोज शर्मा): अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि.), डूंगरपुर इकाई द्वारा वागड़ क्षेत्र की ब्राह्मण प्रतिभाओं और पुरोहितों का सम्मान समारोह गुरुकुल कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबोला मठ के महंत श्री शिवशंकर दास जी महाराज, मुख्य आतिथ्य जीएसटी कमिश्नर हितेश त्रिवेदी, मुख्य वक्ता सोमनाथ मिश्रा, विशिष्ट अतिथि शरद जोशी, हेमंत पंड्या, दीपिका जोशी, मोहन जोशी रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की 75 प्रतिभाओं और 150 पुरोहितों का सम्मान स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष धनेश्वर पंड्या ने सभी का स्वागत किया।कार्यक्रम संयोजक हरिप्रसाद दवे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रदेश महासचिव नरेश जोशी ने सभी प्रतिभाओं को देश के विकास में योगदान देने और पुरोहितों को सर्व समाज के हित में मार्गदर्शन देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन विक्रांत चौबीसा ने किया और आभार और धन्यवाद गजेश जोशी, विनय चौबीसा और शीतल भट्ट ने किया। कार्यक्रम के दौरान नरेश जोशी ने आदित्य हृदय स्त्रोत का सामूहिक पाठ कराया और उन्नति जोशी ने भजन प्रस्तुत किया।

The post अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि.) डूंगरपुर वागड़ क्षेत्र की ब्राह्मण प्रतिभाओं और पुरोहितों का सम्मान समारोह आयोजित appeared first on SLT News.

अज्ञात वाहन ने राह चलते युवक को कुचला, मौके पर ही मौत
रानीवाड़ा – रानीवाड़ा के निकटतम जालेरा कलां राह चलते एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला,युवक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, युवक की पहचान मफाराम देवासी के रूप में हुई पहचान, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया सीएससी अस्पताल, अस्पताल मोर्चरी के बाहर ग्रामीणों की जुटी भीड़, पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ जांच की शुरू…..

@मदन माहेशवरी की रिपोर्ट

The post अज्ञात वाहन ने राह चलते युवक को कुचला, मौके पर ही मौत appeared first on SLT News.

अरावली बचाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन।
उदयपुर। अरावली बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक पंकज सुखवाल ने बताया कि संघर्ष समिति के संरक्षक डॉ.प्रदीप कुमावत, पूर्व यूआईटी चेयरमेन रविन्द्र श्रीमाली, वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश विप्लवी के नेतृत्व मे महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 100 मीटर से छोटी पहाड़ी को अरावली नहीं मानकर उसके खनन और कटाई पर लगी रोक को हटा लिया है, जिससे आने वाले समय मे अरावली के अस्तित्व पर संकट है। ऐसे मे अरावली बचाओ संघर्ष समिति ने मेवाड मे व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने की बात की और कानूनी लड़ाई के लिए भी तैयारी आरम्भ कर दी है। ज्ञापन मे अरावली बचाओ संघर्ष समिति के विजय जोशी, ओम मेनारिया, कार्तिक नलवाया, सचिन ओदीच्य, रवि राज सोनी, राजेश गुर्जर, प्रकाश कुमावत, अशोक कुमार जैन, जगदीश प्रजापत, निखिल माली,विनोद खटीक, सौरव कश्यप, प्रशांत पुरोहित, दुर्गेश वैष्णव, विजय चौधरी, राजकुमार सोनी,

राजेंद्र जायसवाल, उमेश गोस्वामी, अंबालाल मीणा, प्रकाश चंडालिया, प्रशांत सुखवाल, आशीष शर्मा सहित कई पदाधिकारी और समाज सेवक मौजूद रहे। ज्ञापन के पश्चात अरावली संघर्ष समिति के सह संयोजक विजय जोशी एवं ओम मेनारिया ने धन्यवाद किया।

The post अरावली बचाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन। appeared first on SLT News.

पुष्कर अंतरराष्ट्रीय मेले की मूंछ प्रतियोगिता में पार्षद और मिस्टर बियर्ड मेन डॉ. इशाक खान को मिला प्रथम पुरस्कार मिला।
पुष्कर । अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में शाहपुरा के पार्षद और मिस्टर बियर्ड मेन के नाम से मशहूर डॉक्टर इशाक खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । शाहपुरा के ही एडवोकेट दीपक पारीक,प्रवीण सुखवाल और लोकेश प्रजापत ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया। डॉ इशाक खान ने बताया कि आज हुई इस प्रतियोगिता संपूर्ण भारत से 33 प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया।मूंछ प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियो में बहुत ही कड़ा मुकाबला देखने को प्रतियोगिता के परिणाम शाम तक घोषित नहीं करने के कारण सभी मायूस हुए। पर्यटन विभाग की इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अधिकतर मूंछंदर राजस्थानी परिधान पहनकर यहां पहुंचे थे। प्रतियोगी मूंछों को सजाकर मैदान में उतरे जहां दर्शकों व निर्णायक के सामने अपनी-अपनी मूंछों का प्रदर्शन किया। किसी ने मूंछों के दोनों ओर से ताव लगाकर तो किसी ने 8 से 10 फीट लंबी मूंछों की कारीगरी को बेहतरीन तरीके से पेश किया। कारीगरी-बारीकी से सजी यह मूंछें राजस्थान की आन, बान और शान का प्रतीक मानी जाती हैं। इस मूंछ प्रतियोगिता में शाहपुरा, भीलवाड़ा के ईशाक खान विजेता रहे। दूसरे स्थान पर गोपाल प्रताप सिंह और  तीसरे स्थान पर कमलकांत गुर्जर ओर देवा मारवाड़ी रहे ।मूंछ प्रतियोगिता में दूसरी बार भाग ले रहे दीपक पारीक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेना दाढ़ी और मूंछ के शौकीन लोगों का सपना रहता है  साथ ही राजस्थान की कला और संस्कृति के प्रति अदभुत आकर्षण देखने को मिलता है दाढ़ी और मूंछ के पर्याय बन चुके।इशाक खान इससे पहले भी कई प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की मूंछ प्रतियोगिताओं में भाग ले लेकर कई खिताब अपने नाम कर चुके है हैं जिसमें मिस्टर बियर्ड राजस्थान, मिस्टर ट्रेडिशनल राजस्थान, मिस्टर लांगेस्ट बियर्ड, मि . भीलवाड़ा, मूंछ श्री शाहपुरा, मूंछ श्री भीलवाड़ा और नेशनल फंकी बियर्ड चैंपियन आदि प्रमुख है खान का कहना है कि अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मूंछ प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करना चाहते हैं खान के मूंछ प्रतियोगिता में प्रथम आने पर परिवार वालों एवं शहर वालों में खुशी की लहर है। इस मौके पर उनके साथ रेहान खान मौजूद रहे।

The post पुष्कर अंतरराष्ट्रीय मेले की मूंछ प्रतियोगिता में पार्षद और मिस्टर बियर्ड मेन डॉ. इशाक खान को मिला प्रथम पुरस्कार मिला। appeared first on SLT News.

नगरीय निकाय उपचुनाव 3 सितंबर को, निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दिन रहेगा अवकाश
जयपुर। प्रदेश के भीलवाड़ा, जयपुर एवं टोंक जिलों में रिक्त हुए नगरीय निकायों में उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है ।राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत भीलवाड़ा की गुलाबपुरा नगरपालिका के वार्ड संख्या 28, जयपुर की नगर निगम हेरिटेज वार्ड संख्या 63  और टोंक जिले की मालपुरा नगर पालिका के वार्ड संख्या 31,34 में आगामी 03 सितम्बर को मतदान होगा इन क्षेत्रों में मतदान के चलते बुधवार को परक्राम्य लिखित अधिनियम के अंतर्गत अवकाश रहेगा जिससे क्षेत्र के मतदाता मतदान कर सकें

The post नगरीय निकाय उपचुनाव 3 सितंबर को, निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दिन रहेगा अवकाश appeared first on SLT News.