

दांतारामगढ़/सीकर। राजस्थान के शिक्षकों द्वारा संचालित त्रैमासिक पत्रिका विभोर का 2024 का चौथा और अंतिम अंक मंगलवार को जारी किया गया। यह अंक संपादक मंडल की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती अनूप द्वारा जारी किया गया।
विभोर पत्रिका के माध्यम से शैक्षणिक साहित्य को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है। संपादक मंडल में कुल 5 सदस्य शामिल हैं, जिनमें अनूप के साथ नटवरलाल शर्मा, मयंक कुमार शर्मा, पूनम कुमारी और अभय तिवारी प्रमुख रूप से कार्यरत हैं।
संपादक मंडल के सदस्य मयंक कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार के अंक को विशेष रूप से आकर्षक और उपयोगी बनाने के लिए विभिन्न साहित्यकारों और विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद इंटरनेशनल विभोर और नेशनल विभोर जैसे नए और रोचक खंड जोड़े गए हैं।
विभोर का यह अंक अब गूगल प्ले बुक्स पर उपलब्ध है।