सीकर। ‘स्वस्थ महिला, स्वस्थ परिवार’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए टीबड़ा अस्पताल, बसंत विहार सीकर द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। टीबड़ा हॉस्पिटल सभी महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए अब हर महीने की 10 तारीख को महिला व प्रसूति रोगों के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस माह यह शिविर 10 जनवरी 2025, शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। इस विशेष शिविर का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।शिविर में गायनिक समस्याओं का समाधान व सभी प्रकार की स्त्री रोग समस्याओं का इलाज विशेषज्ञ डॉ० नीति अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। इसके साथ हाई रिस्क डिलीवरी व सामान्य और ऑपरेशन से डिलीवरी की उच्च गुणवत्ता के लाभ के साथ उनको गर्भावस्था के दौरान व बाद में ईलाज़ के लिए टिप्स दिए जाएंगे। साथ ही बांझपन/ नि:सन्तानता का इलाज और परामर्श, गर्भवती महिलाओं व अन्य स्त्री रोगों, बच्चेदानी से सम्बंधित व स्त्रियों से सम्बंधित शारीरिक तकलीफों के लिए निःशुल्क परामर्श की सुविधा रहेगी।यह शिविर हर महीने की 10 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस पहल का लाभ उठा सकें।
टीबड़ा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सोनोग्राफी सेवाएं हैं जो लाभार्थी गर्भवती महिलाओं के लिए MAA वाउचर योजना के तहत निःशुल्क सोनोग्राफी व परामर्श उपलब्ध रहती हैं। इसके साथ ही हॉस्पिटल में MRI, CT स्कैन सहित सभी जांच सुविधाएं, RGHS, ECHS, आयुष्मान योजना व सभी प्राइवेट इंश्योरेंस में कैशलेस ईलाज़ की सुविधा भी उपलब्ध है।
डॉ० नीति अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। सभी महिलाएं इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य को मजबूत बनाएं। “स्वस्थ महिला, स्वस्थ परिवार” के लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान दें।
डॉ० रमाकांत टीबड़ा ने बताया कि टीबड़ा अस्पताल का यह प्रयास समाज को बेहतर और स्वस्थ भविष्य देने की दिशा में हमारा एक प्रयास है।
अधिक जानकारी के लिए 01572-243691 व 7728890338 पर संपर्क कर सकते हैं।