

जेके सीमेंट के स्वर्ण जयंती महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग
विधायक कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा नेता करेंगे हेलीपेड पर अगुवाई
निम्बाहेड़ा। जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेडा के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 8 दिसंबर को निम्बाहेड़ा पधारेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बताया कि जे.के. सीमेंट के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव में भाग लेने के लिए केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 8 दिसंबर, रविवार को प्रातः 9 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा जयपुर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निम्बाहेड़ा के खेल मैदान पर बने हेलीपेड पर पहुंचेंगे। यहां भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री मेघवाल की अगुवाई कर स्वागत करेंगे। कृपलानी ने बताया कि केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री मेघवाल जे.के. सीमेंट के एल.के. सिंघानिया पब्लिक स्कूल के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेकर दोपहर 1 बजे पुनः हेलीकॉप्टर के द्वारा जयपुर के लिए रवाना होंगे।