SLT News, Author at SLT News

चेतनदास पेशवानी बने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव: गुलाबपुरा में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा ताँता
गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ (राजस्थान) में चेतन दास पेशवानी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर गुलाबपुरा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।इस उपलक्ष्य में पूर्व राजस्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल जाट तथा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा सहित अनेक शीर्ष नेताओं ने पेशवानी को बधाई संदेश भेजकर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।

*संगठन को मिलेगी नई धार*

नेताओं ने अपने बधाई संदेश में विश्वास जताया कि:

मजबूत संगठन: स्थानीय निकायों से जुड़े संगठनात्मक ढाँचे को अब और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगे बढ़ाने में पेशवानी का अनुभव बेहद महत्त्वपूर्ण साबित होगा।

“क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि इस नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर पार्टी और संगठन दोनों को नई ऊर्जा मिलेगी।”

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

इस मनोनयन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जीवन खां का विशेष आभार व्यक्त किया। चेतन दास पेशवानी के प्रदेश महासचिव बनने पर गुलाबपुरा के प्रबुद्ध जनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

The post चेतनदास पेशवानी बने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव: गुलाबपुरा में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा ताँता appeared first on SLT News.

अधिवक्ता से मारपीट और मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, अभिभाषक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
बिजयनगर में अधिवक्ता रामराज जाट प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं में रोष, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

बिजयनगर (मनोज शर्मा) बिजयनगर जिला ब्यावर में अधिवक्ता रामराज जाट के साथ कथित मारपीट एवं उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर अभिभाषक संघ बिजयनगर ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।अभिभाषक संघ की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया कि 2 अगस्त 2026 को पन्ना टावर, बिजयनगर स्थित पार्किंग में कार पार्क करने को लेकर विवाद हुआ। संघ का आरोप है कि इस दौरान संदीप सांखला, ममता सांखला, प्रियांश सांखला व अन्य परिवारजनों द्वारा अधिवक्ता रामराज जाट एवं अन्य के साथ सरिये, लाठी और पत्थरों से मारपीट की गई।पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद राजनीतिक दबाव के चलते अधिवक्ता रामराज जाट के खिलाफ मुकदमा संख्या 316/2026 दर्ज कराया गया। वहीं, रामराज जाट के मित्र संजय गुर्जर की ओर से भी संदीप सांखला, ममता सांखला, प्रियांश सांखला एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा संख्या 317/2026 दर्ज कराया गया।अभिभाषक संघ का कहना है कि दूसरे मामले में आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से अधिवक्ता समुदाय में रोष है। संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अधिवक्ता रामराज जाट के खिलाफ दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दूसरे प्रकरण में नामजद आरोपियों के खिलाफ किसी भी प्रकार के दबाव के बिना नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
https://www.sltnews.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260812-WA0022.mp4
संघ ने पत्र के माध्यम से कहा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होने से अधिवक्ता समुदाय में व्याप्त रोष दूर होगा और कानून के प्रति विश्वास कायम रहेगा।

The post अधिवक्ता से मारपीट और मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, अभिभाषक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन appeared first on SLT News.

गुलाबपुरा: महाकालेश्वर मंदिर से एकलिंगनाथ जी के लिए नवम कांवड़ यात्रा रवाना, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा परिसर
गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) श्री राधेकृष्ण महाकालेश्वर मंदिर, गुलाबपुरा से श्री एकलिंगनाथ जी मंदिर (उदयपुर) के लिए नवम कांवड़ यात्रा शनिवार को पूर्ण भक्ति-भाव और भव्यता के साथ रवाना हुई। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर शिव शंभू के जयकारों और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

भक्तों ने पुष्पवर्षा और जयकारों से किया स्वागत

कांवड़ियों की रवानगी के समय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित सभी भक्त जनों ने कांवड़ियों का माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर भावभीना स्वागत किया व उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

उपस्थित गणमान्य व वरिष्ठ भक्त

इस दौरान जगदीश  जाट, सीताराम टेलर, गोपाल  कम्पाउंडर, आजाद सिंह , रामप्रसाद  पुजारी, हेमराज  महाराज, श्रीराम  महाराज सहित कई वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिला भक्त मौजूद रहीं।

कांवड़ यात्रा में शामिल मुख्य सदस्य

इस नवम कांवड़ यात्रा में क्षेत्र के कई उत्साही शिवभक्त शामिल हैं-

धीरेंद्र नागर, ओमप्रकाश तेली, रतन शर्मा, दिनेश वैष्णव, विकास वैष्णव, भागचंद वैष्णव, पार्षद हेमंत कुंभकार, अमर सिंह, कौशल, किशोर सारस्वत, नमन गर्ग, देव गर्ग, किशन सिंह, कान सिंह, राजकुमार चौधरी, गोविंद वैष्णव और अनंत नागर। सभी कांवड़िए पवित्र जल भरकर उदयपुर स्थित श्री एकलिंगनाथ जी का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करेंगे।

The post गुलाबपुरा: महाकालेश्वर मंदिर से एकलिंगनाथ जी के लिए नवम कांवड़ यात्रा रवाना, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा परिसर appeared first on SLT News.

यूजीसी के नए कानून के विरोध में सर्व सवर्ण समाज का मशाल जुलूस
किशनगढ़/रेनवाल (ज्योति प्रकाश शर्मा) बुधवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में  नगर में सर्व सवर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

मकराना के देशनोक (बीकानेर) से जयपुर तक कि पदयात्रा के अगले  पड़ाव के रूप में  रेनवाल पहुंचने पर नगर की सीमा पे  नागरिकों द्वारा फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद इनके नेतृत्व में सर्व सवर्ण समाज के पुरुषों एवं महिलाओं ने सैंकड़ो की संख्या में जलती हुई मशालें लेकर जोबनेर चौराहे तक 5 किमी लम्बा जुलूस निकाला। जुलूस में लोगो ने यूजीसी रोल बेक के नारे लगाते हुए अपनी आवाज सरकार तक पहुँचाने का प्रयास किया। अपने सम्बोधन में करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने 3 अगस्त को जयपुर में होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक भाग लेकर यूजीसी के काले कानून को खत्म करने के लिए अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने इसे समाज को जातीयों में बांटने वाला बताया। जुलूस में गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गोविंद भातरा, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक असावा, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष लता मालपानी, मन्त्री ऋतु तोतला, रविन्द्र सिंह शेखावत, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, विष्णु जखोटिया, राजेश रावत, उर्मिला शर्मा,वीरेन्द्र मिश्रा, मनोज अग्रवाल, रमेश खटोड़,कमल सारड़ा सहित सर्व सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

The post यूजीसी के नए कानून के विरोध में सर्व सवर्ण समाज का मशाल जुलूस appeared first on SLT News.

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: अमृत ग्रुप ने सेक्टर-11 मालवीय नगर में किया वृक्षारोपण
जयपुर (मनोज शर्मा) पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आज सेक्टर-11, मालवीय नगर जयपुर में ‘अमृत ग्रुप’ द्वारा एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्र में छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान जाने-माने समाज सेवी राजन सरदार ने मीडिया से बातचीत में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा:

“पेड़-पौधे हमारी धरती का श्रृंगार हैं और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व स्वस्थ वातावरण देने के लिए हम सभी को बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करना चाहिए। अमृत ग्रुप का यह प्रयास केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी संस्था उठाएगी।”

प्रमुख सहयोगियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस पुनीत कार्य में समाज के कई प्रबुद्ध और उत्साही लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मौजूद रहे:टिंकू आहूजा, सुधीर जैन और हेमेंद्र मंगल,आशीष मिश्रा, सतीश मीणा और विक्की,यशवंत सिंह, जितेंद्र सिंह, मलिंगा और शनाया

इनके साथ ही अमृत ग्रुप के समस्त सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि पर्यावरण को बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। स्थानीय नागरिकों ने अमृत ग्रुप के इस सराहनीय कदम की जमकर प्रशंसा की।

The post पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: अमृत ग्रुप ने सेक्टर-11 मालवीय नगर में किया वृक्षारोपण appeared first on SLT News.

निवेश के नाम पर 15 लाख ठगने वाले 4 साल से फरार अपराधी गिरफ्तार
किशनगढ़/रेनवाल (ज्योति प्रकाश शर्मा) लोगो से निवेश कराने का झांसा देकर लोगो से 14.5 लाख रुपये ठगने वाले दो ठगों को बुधवार को रेनवाल थानाप्रभारी हीरालाल सैनी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सिंधीकैंप, जयपुर से गिरफ्तार किया गया । आरोपी मुरलीधर बिड़ला व हरिवंश बिड़ला इस मामले में पिछले चार साल से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हैं

The post निवेश के नाम पर 15 लाख ठगने वाले 4 साल से फरार अपराधी गिरफ्तार appeared first on SLT News.

गुलाबपुरा के शंभू सेन अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नियुक्त, क्षेत्रवासियों में हर्ष
भीलवाड़ा/गुलाबपुरा/हुरड़ा (मनोज शर्मा) गुलाबपुरा निवासी शंभू सेन को हुरड़ा, जिला भीलवाड़ा का नया अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय शिक्षा जगत और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

शंभू लाल सेन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, मार्गदर्शन और समर्पित सेवा के लिए जाना जाता है। वे लंबे समय से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए एक बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और नए नवाचारों को लागू करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे हैं, जिससे समाज और समुदाय में उन्हें एक प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है।उनकी इस नई जिम्मेदारी पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था नई ऊँचाइयों को छुएगी।

The post गुलाबपुरा के शंभू सेन अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नियुक्त, क्षेत्रवासियों में हर्ष appeared first on SLT News.

जयपुर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही: मानसरोवर थड़ी मार्केट में 10 दिन से बह रहा गटर का पानी, जैन मंदिर के सामने नारकीय हालात
​जयपुर। राजधानी के मानसरोवर स्थित थड़ी मार्केट क्षेत्र से प्रशासन की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। सेक्टर 115 में जैन मंदिर के ठीक सामने पिछले 10 दिनों से लगातार गटर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं का जीना मुहाल हो गया है।​हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी समस्या होने के बावजूद अब तक नगर निगम या संबंधित विभाग का कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा है।

​नारकीय बने हालात, बीमारियों का खतरा बढ़ा

​श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश: जैन मंदिर के ठीक सामने मुख्य सड़क पर मलबा और गंदा पानी जमा होने से मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पवित्र स्थल के पास फैली इस गंदगी से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।

​व्यापार ठप, सड़कों पर बदबू का साम्राज्य: थड़ी मार्केट के स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि 10 दिनों से लगातार बह रहे इस गंदे पानी और असहनीय बदबू के कारण ग्राहकों ने बाजार आना कम कर दिया है, जिससे उनका व्यापार पूरी तरह ठप होने की कगार पर है।

​महामारी फैलने का डर: इलाके में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों को डर है कि अगर जल्द ही इस गंदे पानी की निकासी और गटर की मरम्मत नहीं की गई, तो क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं।

​स्थानीय जनता ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

The post जयपुर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही: मानसरोवर थड़ी मार्केट में 10 दिन से बह रहा गटर का पानी, जैन मंदिर के सामने नारकीय हालात appeared first on SLT News.

महेश नवमी महोत्सव: श्री अम्बे कल्याण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक
माहेश्वरी समाज ने उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया उत्सव, समाज के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति रही मौजूद

गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) स्थानीय शहर में महेश नवमी का पावन पर्व माहेश्वरी समाज द्वारा बेहद हर्षोल्लास, धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्थानीय श्री अम्बे कल्याण मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विधि-विधान से हुआ महादेव का अभिषेक

उत्सव की शुरुआत भगवान शिव के विशेष पूजन और रुद्राभिषेक के साथ हुई। पंडित गोपाल लाल तिवाड़ी के सानिध्य में पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ महादेव का दिव्य रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। समाज के श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ भोलेनाथ को दुग्धाभिषेक व जलार्पण किया। पूजा के बाद भगवान महेश की महाआरती उतारी गई।

ठंडाई और प्रसाद का हुआ वितरण

धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता के बाद मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से तैयार की गई ठंडाई पिलाई गई और बाबा का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरा माहौल ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय महेश’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। उत्सव के समापन पर समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर महेश नवमी की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समाज के प्रबुद्ध जन और मातृशक्ति रही उपस्थित

इस भव्य आयोजन में माहेश्वरी समाज गुलाबपुरा के वरिष्ठ व प्रबुद्ध जनों सहित महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: पुरुषोत्तम नवाल, नन्दलाल तोषनीवाल, बालजी काल्या, कैलाश लढा,सुनील लढा, जयदेव देवपुरा, केदार तोषनीवाल, नवनीत काष्ट ,शिवजी पोरवाल, कमल किशोर काकाणी, रामदयाल सोमाणी

कन्हैया लाल सोनी, श्याम राठी, श्याम ईनाणी,गोपाल काल्या एवं महावीर मुन्दडा सहित समाज के कई गणमान्य लोग और मातृशक्ति मौजूद रही। सभी ने व्यवस्थाओं को सफल बनाने में अपना सराहनीय सहयोग दिया।

The post महेश नवमी महोत्सव: श्री अम्बे कल्याण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक appeared first on SLT News.

मांडल में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर और बाइक की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत
भीलवाड़ा (मनोज शर्मा) मांडल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक सामने से आ रहे एक रोड रोलर से टकरा गया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय रतन (पुत्र रमेश ओड) खड़ेश्वर जी मंदिर के पास से अपने गांव बरण की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार रोड रोलर ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत और मेल नर्स गिरिराज पायक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लहूलुहान हालत में घायल युवक को मांडल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद किया था रेफर

चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया। लेकिन घावों के ताव न सह पाने के कारण युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले, रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

The post मांडल में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर और बाइक की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत appeared first on SLT News.