भीलवाड़ा Archives - SLT News

चेतनदास पेशवानी बने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव: गुलाबपुरा में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा ताँता
गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ (राजस्थान) में चेतन दास पेशवानी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर गुलाबपुरा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।इस उपलक्ष्य में पूर्व राजस्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल जाट तथा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा सहित अनेक शीर्ष नेताओं ने पेशवानी को बधाई संदेश भेजकर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।

*संगठन को मिलेगी नई धार*

नेताओं ने अपने बधाई संदेश में विश्वास जताया कि:

मजबूत संगठन: स्थानीय निकायों से जुड़े संगठनात्मक ढाँचे को अब और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगे बढ़ाने में पेशवानी का अनुभव बेहद महत्त्वपूर्ण साबित होगा।

“क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि इस नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर पार्टी और संगठन दोनों को नई ऊर्जा मिलेगी।”

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

इस मनोनयन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जीवन खां का विशेष आभार व्यक्त किया। चेतन दास पेशवानी के प्रदेश महासचिव बनने पर गुलाबपुरा के प्रबुद्ध जनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

The post चेतनदास पेशवानी बने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव: गुलाबपुरा में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा ताँता appeared first on SLT News.

गुलाबपुरा: महाकालेश्वर मंदिर से एकलिंगनाथ जी के लिए नवम कांवड़ यात्रा रवाना, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा परिसर
गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) श्री राधेकृष्ण महाकालेश्वर मंदिर, गुलाबपुरा से श्री एकलिंगनाथ जी मंदिर (उदयपुर) के लिए नवम कांवड़ यात्रा शनिवार को पूर्ण भक्ति-भाव और भव्यता के साथ रवाना हुई। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर शिव शंभू के जयकारों और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

भक्तों ने पुष्पवर्षा और जयकारों से किया स्वागत

कांवड़ियों की रवानगी के समय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित सभी भक्त जनों ने कांवड़ियों का माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर भावभीना स्वागत किया व उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

उपस्थित गणमान्य व वरिष्ठ भक्त

इस दौरान जगदीश  जाट, सीताराम टेलर, गोपाल  कम्पाउंडर, आजाद सिंह , रामप्रसाद  पुजारी, हेमराज  महाराज, श्रीराम  महाराज सहित कई वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिला भक्त मौजूद रहीं।

कांवड़ यात्रा में शामिल मुख्य सदस्य

इस नवम कांवड़ यात्रा में क्षेत्र के कई उत्साही शिवभक्त शामिल हैं-

धीरेंद्र नागर, ओमप्रकाश तेली, रतन शर्मा, दिनेश वैष्णव, विकास वैष्णव, भागचंद वैष्णव, पार्षद हेमंत कुंभकार, अमर सिंह, कौशल, किशोर सारस्वत, नमन गर्ग, देव गर्ग, किशन सिंह, कान सिंह, राजकुमार चौधरी, गोविंद वैष्णव और अनंत नागर। सभी कांवड़िए पवित्र जल भरकर उदयपुर स्थित श्री एकलिंगनाथ जी का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करेंगे।

The post गुलाबपुरा: महाकालेश्वर मंदिर से एकलिंगनाथ जी के लिए नवम कांवड़ यात्रा रवाना, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा परिसर appeared first on SLT News.

गुलाबपुरा के शंभू सेन अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नियुक्त, क्षेत्रवासियों में हर्ष
भीलवाड़ा/गुलाबपुरा/हुरड़ा (मनोज शर्मा) गुलाबपुरा निवासी शंभू सेन को हुरड़ा, जिला भीलवाड़ा का नया अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय शिक्षा जगत और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

शंभू लाल सेन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, मार्गदर्शन और समर्पित सेवा के लिए जाना जाता है। वे लंबे समय से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए एक बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और नए नवाचारों को लागू करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे हैं, जिससे समाज और समुदाय में उन्हें एक प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है।उनकी इस नई जिम्मेदारी पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था नई ऊँचाइयों को छुएगी।

The post गुलाबपुरा के शंभू सेन अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नियुक्त, क्षेत्रवासियों में हर्ष appeared first on SLT News.

महेश नवमी महोत्सव: श्री अम्बे कल्याण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक
माहेश्वरी समाज ने उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया उत्सव, समाज के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति रही मौजूद

गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) स्थानीय शहर में महेश नवमी का पावन पर्व माहेश्वरी समाज द्वारा बेहद हर्षोल्लास, धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्थानीय श्री अम्बे कल्याण मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विधि-विधान से हुआ महादेव का अभिषेक

उत्सव की शुरुआत भगवान शिव के विशेष पूजन और रुद्राभिषेक के साथ हुई। पंडित गोपाल लाल तिवाड़ी के सानिध्य में पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ महादेव का दिव्य रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। समाज के श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ भोलेनाथ को दुग्धाभिषेक व जलार्पण किया। पूजा के बाद भगवान महेश की महाआरती उतारी गई।

ठंडाई और प्रसाद का हुआ वितरण

धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता के बाद मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से तैयार की गई ठंडाई पिलाई गई और बाबा का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरा माहौल ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय महेश’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। उत्सव के समापन पर समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर महेश नवमी की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समाज के प्रबुद्ध जन और मातृशक्ति रही उपस्थित

इस भव्य आयोजन में माहेश्वरी समाज गुलाबपुरा के वरिष्ठ व प्रबुद्ध जनों सहित महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: पुरुषोत्तम नवाल, नन्दलाल तोषनीवाल, बालजी काल्या, कैलाश लढा,सुनील लढा, जयदेव देवपुरा, केदार तोषनीवाल, नवनीत काष्ट ,शिवजी पोरवाल, कमल किशोर काकाणी, रामदयाल सोमाणी

कन्हैया लाल सोनी, श्याम राठी, श्याम ईनाणी,गोपाल काल्या एवं महावीर मुन्दडा सहित समाज के कई गणमान्य लोग और मातृशक्ति मौजूद रही। सभी ने व्यवस्थाओं को सफल बनाने में अपना सराहनीय सहयोग दिया।

The post महेश नवमी महोत्सव: श्री अम्बे कल्याण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक appeared first on SLT News.

मांडल में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर और बाइक की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत
भीलवाड़ा (मनोज शर्मा) मांडल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक सामने से आ रहे एक रोड रोलर से टकरा गया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय रतन (पुत्र रमेश ओड) खड़ेश्वर जी मंदिर के पास से अपने गांव बरण की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार रोड रोलर ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत और मेल नर्स गिरिराज पायक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लहूलुहान हालत में घायल युवक को मांडल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद किया था रेफर

चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया। लेकिन घावों के ताव न सह पाने के कारण युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले, रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

The post मांडल में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर और बाइक की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत appeared first on SLT News.

सेवा का संकल्प: सोमवती अमावस्या पर भारत विकास परिषद द्वारा फल एवं शिशु किट का वितरण
गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) भारत विकास परिषद द्वारा सोमवती अमावस्या के अवसर पर अपनी सेवा गतिविधि अंतर्गत रेफरल चिकित्सालय और जननी केंद्र पर भर्ती मरीजों को चिकित्साधिकारी डॉ राकेश चौधरी के सानिध्य मे फल और नवजात शिशुओं हेतु किट वितरित  कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । फल व्यवस्था दिनवानी परिवार और वेद प्रकाश शर्मा तथा शिशु किट की  व्यवस्था  साक्षी एंटरप्राइजेज के अनुराग चौधरी द्वारा की गई।चिकित्साधिकारी को  शिशु किट पूरे माह  वितरण हेतु प्रदान किए गए।इस अवसर पर कन्हैया लाल सोनी,किशोर राजपाल ,प्रेम चन्द दिनवानी(गुड्डू भाई), अजय रांका, महादेव मूंदड़ा,अनुराग चौधरी ,मातृशक्ति संगीता चौधरी, ज्योति दिनवानी और लीला देवी गगड़ आदि  ने  सहयोग प्रदान किया।

The post सेवा का संकल्प: सोमवती अमावस्या पर भारत विकास परिषद द्वारा फल एवं शिशु किट का वितरण appeared first on SLT News.

कानून व्यवस्था के साथ जीता नगरवासियों का दिल, डिप्टी जितेंद्र सिंह को भावभीनी विदाई
गुलाबपुरा (टीकम हेमनानी) स्थानीय प्राकृतिक चिकित्सालय में ‘पर्यावरण मित्र मंडल’ एवं ‘शुभम सेवा संस्थान’ के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस उपअधीक्षक (डिप्टी) जितेंद्र सिंह के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं ने डिप्टी सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। सामाजिक सरोकारों में रहा अनुकरणीय योगदान समारोह को संबोधित करते हुए शुभम सेवा संस्थान के पुरुषोत्तम नवाल ने कहा कि डिप्टी जितेंद्र सिंह ने गुलाबपुरा में अपने सेवाकाल के दौरान न केवल कानून व्यवस्था को बेहद सुदृढ़ किया, बल्कि वे एक सच्चे सामाजिक प्रहरी के रूप में उभरे। नवाल ने कहा:

“डिप्टी सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, गौ-सेवा और विभिन्न सामाजिक कार्यों के प्रति जो अद्भुत समर्पण दिखाया है, उसकी बदौलत उन्होंने हर नगरवासी के दिल में एक अमिट जगह बनाई है। उनका कार्यकाल गुलाबपुरा के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।”

विशिष्ट अतिथियों का भी हुआ सम्मान

विदाई समारोह के इस विशेष अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आई बैंक सोसायटी के डॉ. भरत शर्मा एवं विकास जोशी का भी संस्थान की ओर से गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया।

समारोह में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्र मंडल के गुलशन हेमनानी सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने डिप्टी सिंह को स्मृति चिह्न और साफा पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर संस्थान के गोपाल लाल जागेटिया, पार्थिव जोशी, दिलीप मेहता, सम्पत सुराणा, सुधीर शर्मा, कांता सोमाणी, रश्मि वर्मा, सुगन जेसवानी, राजू जूस वाला, किशन नवाल, निकेश बरडिया, तुलसी राम टेलर, बलविन्दर जोधा, हरीश गनवानी और अनिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

The post कानून व्यवस्था के साथ जीता नगरवासियों का दिल, डिप्टी जितेंद्र सिंह को भावभीनी विदाई appeared first on SLT News.

बिजयनगर में 17 जून को होगा ऐतिहासिक विप्र महाकुंभ, तैयारियों को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का दौर तेज
गुलाबपुरा/आसींद (मनोज शर्मा) आगामी 17 जून 2026 को कृषि उपज मंडी, बिजयनगर में आयोजित होने वाले भव्य “विप्र महाकुंभ एवं प्रतिष्ठापना समारोह” की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्थानों पर सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई। सिखवाल ब्राह्मण समाज की महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा संगीता त्रिपाठी ने बताया कि परम पूज्य स्वामी प्रखर जी महाराज के आशीर्वाद, नवीन शर्मा (अध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन जोन 1F) के सान्निध्य एवं मधुसूदन पारीक (प्रदेश सचिव, विप्र फाउंडेशन जोन 1F) के नेतृत्व में आयोजित यह महाआयोजन समाज की एकता, संस्कृति एवं संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विप्र फाउंडेशन एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं तथा समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह कर रहे हैं। महाकुंभ के अंतर्गत 300 से अधिक बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार विद्वान आचार्यों एवं पंडितों के सान्निध्य में संपन्न कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10 हजार महिलाओं की विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा, आमसभा, महाआरती तथा महा ब्रह्मभोज जैसे भव्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जो इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

बैठकों के दौरान विजयनगर से पधारे विप्र फाउंडेशन एवं महाकुंभ आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं अतिथियों का सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर नवीन शर्मा, अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन जोन 1F का सरोपा एवं साफा बंधवाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। वहीं मधुसूदन पारीक, प्रदेश सचिव विप्र फाउंडेशन जोन 1F का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला शक्ति का भी विशेष सम्मान करते हुए सभी महिलाओं को दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत-सत्कार किया गया। स्वागत समारोह के दौरान समाजजनों में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। नवीन शर्मा ने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण संस्कार है। यदि इसे उचित विधि-विधान से कराया जाए तो बाल्यावस्था में ही बच्चों में श्रेष्ठ संस्कारों का संचार होता है। उन्होंने समाज के सभी विप्र बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में विजयनगर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

वहीं मधुसूदन पारीक ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक संगठन या क्षेत्र का नहीं, बल्कि संपूर्ण सर्व ब्राह्मण समाज का महाआयोजन है। समाज की एकता एवं शक्ति के प्रदर्शन हेतु प्रत्येक विप्र परिवार की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी समाजजनों से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

इसी क्रम में नई जोधड़ास, झरनेश्वर महादेव गायत्री माता मंदिर परिसर, ब्राह्मणों की सरेड़ी, दौलतगढ़, तिलोली एवं आसींद सहित विभिन्न स्थानों पर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें कार्यक्रम की रूपरेखा, समाज की सहभागिता एवं महाकुंभ की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठकों में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिकाधिक संख्या में समाज बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

बैठक कार्यक्रम के संयोजक हीरालाल उपाध्याय एवं सत्यनारायण बोहरा (करजालिया) ने सर्व ब्राह्मण समाज के सभी गांवों एवं क्षेत्रों के समाज बंधुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठकों में भाग लें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में समाजजनों को सूचना देकर कार्यक्रम की सफलता में योगदान दें।बैठकों में सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

विप्र फाउंडेशन एवं आयोजन समिति ने समस्त विप्र एवं सर्व ब्राह्मण समाज से 17 जून को बिजयनगर पहुंचकर विप्र महाकुंभ को ऐतिहासिक, भव्य एवं अभूतपूर्व बनाने का आह्वान किया है।

The post बिजयनगर में 17 जून को होगा ऐतिहासिक विप्र महाकुंभ, तैयारियों को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का दौर तेज appeared first on SLT News.

गुलाबपुरा में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: 1 जून को बावड़ी चौराहे से निकलेगा आक्रोश मार्च
महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपेंगे महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, आसमान छूते पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम, बिजली-पानी की बदहाल व्यवस्था और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हुरड़ा और नगर कांग्रेस कमेटी गुलाबपुरा द्वारा आगामी 1 जून 2026 (सोमवार) को सुबह 9:30 बजे एक विशाल विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बावड़ी चौराहे से शुरू होगा आक्रोश मार्च

नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर लड्ढा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हस्तीमल चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह विरोध प्रदर्शन बावड़ी चौराहा से प्रारंभ होगा। यहाँ से सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन एक विशाल आक्रोश मार्च के रूप में सदर बाजार होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुँचेंगे। इसके बाद वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और ब्लॉक हुरड़ा व नगरपालिका क्षेत्र की स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी (SDM) को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं सहित आमजन से जुटने की अपील

पूर्व विधायक (आसीन्द) एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा ने क्षेत्र के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

“सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय स्तर पर भी जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा।”

— हगामीलाल मेवाड़ा, पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष (PCC)

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों, पूर्व व निवर्तमान पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों, पूर्व व वर्तमान सरपंचों, अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठ व विभाग अध्यक्षों, मंडल, वार्ड व बूथ अध्यक्षों, पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, छात्र नेताओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में बावड़ी चौराहा पहुँचने की अपील की गई है।

The post गुलाबपुरा में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: 1 जून को बावड़ी चौराहे से निकलेगा आक्रोश मार्च appeared first on SLT News.

शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से लौटीं वीर बहनें, चेहरे पर दिखा राष्ट्रभक्ति और आत्मविश्वास का तेज
गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) स्थानीय क्षेत्र की बेटियां जब शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से प्रशिक्षण पूरा कर वापस लौटीं, तो उनका नजारा देखने लायक था। प्रशिक्षण से लौटकर आईं इन वीर बहनों के चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास, कड़ा अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का तेज साफ तौर पर झलक रहा था।

साहस और संस्कारों का अद्भुत संगम

इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में बहनों ने न केवल आत्मरक्षा के गुर सीखे, बल्कि साहस, संस्कार और संगठन शक्ति का भी अद्भुत अनुभव प्राप्त किया। शिविर के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित किया गया।

प्रेरणा स्रोत बनीं बेटियां:

प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटीं ये बहनें अब समाज की अन्य बालिकाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। उनके भीतर का यह बदलाव समाज में नारी शक्ति के एक नए रूप को प्रदर्शित करता है।

हुआ भव्य स्वागत

गुलाबपुरा आगमन पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, स्थानीय नागरिकों और परिजनों द्वारा इन वीर बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक स्वागत किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल और गौरवमयी भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा।

The post शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से लौटीं वीर बहनें, चेहरे पर दिखा राष्ट्रभक्ति और आत्मविश्वास का तेज appeared first on SLT News.