

दांतारामगढ़। पीएम श्री रा. उ. मा. वि. दांता में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत डॉ. विक्रम सिंह नें विद्यालय प्रांगण में मा शारदे की पूजा अर्चना, दीप प्रज्ववलित कर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, उप प्रधानाचार्य राम गोपाल वर्मा, मुख्य अतिथि डॉ विक्रम सिंह, पूरण मल जोरम व्याख्याता, श्रवण लाल व्याख्याता, सुमन मैडम व्याख्याता, राजेश सिंघड व. अ.,मुकेश कुमार व. अ.कार्यक्रम प्रभारी नें शुभारम्भ किया। डॉ विक्रम सिंह का माला मोमेंटो, साफा पहना कर अभिनन्दन और स्वागत किया। जानकारी के अनुसार डॉ. सिंह निकटवर्ति छोटे से गांव खींचडो की ढाणी से हैं.. जिन्होंने सरकारी विद्यालय में अध्ययन कर ऑस्ट्रेलिया में व्याख्याता के पद पर कार्य कर रहे हैं! इनके पिता केशर सिंह खिचड़ प्रधानाचार्य के पद पर तीन वर्ष तक दांता विद्यालय में सेवा दे चुके हैं। एक ग्रामीण स्तर का कोहिनूर जिन्होंने अपनी मेहनत के बदौलत विशेष पहचान बना कर अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार से नवाजा गया हैं। डॉ सिंह नें कहा की छात्र, छात्राओं को एक लक्ष्य ध्यान में रखकर सफलता का देश में ही नहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं.. डॉ सिंह को स्थानीय विद्यालय के छात्र, छात्राओं नें अपनी समस्या, जिज्ञासा से जुड़े प्रश्न पुझे जिनका उन्होंने उत्तर देकर बच्चों को संतुष्ट किया। कार्यक्रम में समस्त बच्चे और समस्त स्टॉफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दशरथ सिंह शेखावत नें किया।