

डीपीसी से चयनोपरान्त राजनीति विज्ञान विषय में संगीता कुमावत का व्याख्याता पद पर पदोन्नति
दांता रामगढ़। दांता कस्बे में स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की अध्यापिका संगीता कुमावत का डीपीसी से चयनोपरान्त राजनीति विज्ञान विषय में व्याख्याता पद पर पदोन्नति होने पर शनिवार को स्टाफ ने उनका स्वागत किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की, जानकारी सूत्रों के अनुसार संगीता कुमावत पत्नी रमेश कुमावत जो की रावोरिया की ढाणी ज्ञानदासपुरा की रहने वाली है जिनका राजकीय सेवा में प्रथम कार्य ग्रहण गणित विषय मे द्वितीय श्रेणी में 15 अक्टूबर 2011 को राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दांता मे किया था तथा इसके बाद यह विद्यालय 2020 में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित हुआ तो अंग्रेजी माध्यम का इन्टरव्यू देकर पुनः इसी विद्यालय मे कार्य ग्रह किया। शनिवार को राज्य सरकार द्वारा डीपीसी से चयनोपरान्त राजनीति विज्ञान विषय से व्याख्याता पद प्रमोशन द्वारा पुनः इसी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मे 21 अक्टूबर 2024 को व्याख्याता पद पर कार्य ग्रहण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका निलम दीक्षित सहित स्टाफ उपस्थित रहे।