SLT News, Author at SLT News

एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता धींगपुर मे आयोजित नवयुग आईटीआई धींगपुर रही विजेता तथा टैगोर आईटीआई दांतारामगढ़ उपविजेता
दांतारामगढ़ । प्राविधिक शिक्षा निदेशालय और आरसीवीईटी के तत्वाधान में नवयुग प्राइवेट आईटीआई धींगपुर, दांतारामगढ़ में एकदिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें फाइनल मैच टैगोर आई टी आई दांतारामगढ़ और नवयुग आई टी आई, टीमों के बीच खेला गया जिसमें विजेता टीम नवयुग आईटीआई धींगपुर तथा उपविजेता टैगोर आईटीआई दांतारामगढ़ 25 – 22 के अंतर से विजेता रही , इस प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लिया जिसमें श्रीराम आईटीआई पलसाना, बालाजी आईटीआई बाय , आंचल आईटीआई रींगस, गुरुकुल आईटीआई चौमू पुरोहितान ने शानदार प्रदर्शन किया ।  एकदिवसीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि फूलचंद बुराणिया, प्रभु बिजारणियां, राकेश बुराणिया, गजानंद मौर्य ,सुनील काजला , कन्हैयालाल कुमावत, भूपेंद्र सिंह तंवर , डॉ महेंद्र सिंह शेषमा , डॉ शिवपाल सिंह, महेश कुमार मीणा, ओम प्रकाश कुमावत, रामावतार कुमावत ,महेश कुमावत, भवानी सिंह ,राकेश महला, प्रकाश काजला एवं समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

The post एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता धींगपुर मे आयोजित        नवयुग आईटीआई धींगपुर रही विजेता तथा टैगोर आईटीआई दांतारामगढ़ उपविजेता  appeared first on SLT News.

पूर्व वार्ड पंच धुडा़रामजी उज्जीवाल दांता का आकस्मिक निधन
दांतारामगढ़। वार्ड नंबर 04 नोपाजी की ढाणी के पूर्व वार्ड पंच, समाजसेवी धुडा़रामजी उज्जीवाल दांता का 80 वर्ष की आयु में 28 जनवरी मंगलवार को दोपहर 4 बजे आकस्मिक निधन हो गया। धुडा़रामजी अपने पिछे भरापूरा परिवार छोड़ कर गये है तथा जानकारी के अनुसार इनका अंतिम संस्कार बुधवार 29 जनवरी को सुबह 10:15 बजे दांता कस्बे के कुमावत व गुर्जर मोक्ष धाम में किया जायेगा। इनके निधन पर जनप्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

The post पूर्व वार्ड पंच धुडा़रामजी उज्जीवाल दांता का आकस्मिक निधन appeared first on SLT News.

गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
मोटलावास। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी कुमावतान गोगावास के प्रधानाध्यापक पोखर मल महरड़ा ने बताया कि 76 वां गणतंत्र दिवस सुवालाल कुमावत की अध्यक्षता में मनाया गया ।इस अवसर पर सुमन देवी वार्ड पंच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी।

समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रोचक सांस्कृतिक प्रोग्राम दिए गए । इसके साथ ही उपस्थित आगंतुकों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया । भामाशाह में जगदीश प्रसाद बुरड़क ने 5100 रुपए की लागत का स्पीच स्टैंड विद्यालय को सुप्रीम भेंट किया , सुरेंद्र कुमार कुमावत एवं ग्राम पंचायत मोटलावास द्वारा बालकों को मिठाई वितरित की गई तथा महेश कुमार कुमावत द्वारा विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण किया गया । इस अवसर पर अर्जुन सिंह शेखावत मोटलावास, छितर मल कुमावत , बहादुर सिंह झाझड़ा, सीताराम बगड़िया, करण सिंह एवं विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहे ।

The post गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया appeared first on SLT News.

76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
दांतारामगढ़ । श्री राधारमण एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल दांता में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य महेश कुमार शर्मा , भारतीय सेना में कार्यरत अमरचंद कुमावत, आइटीबीपी में कार्यरत हेमराज कुमावत, संतोष अग्रवाल, राकेश सोनी, भंवरी देवी एवं मनीषा शर्मा द्वारा ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। राष्ट्रगान गाते हुए सभी ने तिरंगे को सलामी दी। अमरचंद कुमावत ने गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए छात्रों को संविधान और लोकतंत्र के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक नृत्यों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जो भारत की विविधता और एकता को दर्शाती थी । छात्रों ने गणतंत्र दिवस और भारतीय संविधान पर प्रेरणादायक भाषण दिए।

छात्रों ने हास्य नाटक मोबाइल का दुष्प्रभाव आदि अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसने सभी का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्य ने आगंतुक सभी नगरवासियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” के सामूहिक गान के साथ हुआ। यह दिन विद्यालय के लिए प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा l

The post 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां  appeared first on SLT News.

राजकीय विद्यालय हुक्माजी की ढाणी में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया धूमधाम से
दांतारामगढ़। राजकीय विद्यालय हुक्माजी की ढाणी में 76 वां गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम समारोह डालचन्द कुमावत की अध्यक्षता में तथा मुख्य अतिथि भगवान सहाय वर्मा, सेवानिवृत्त अध्यापक व विशिष्ट अतिथियों, प्रधानाध्यापिका कंचन असवाल के द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधार्थियों द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना के साथ शारीरिक व्यायाम तथा परेड का शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार प्रस्तुतियाँ दी गई। पूजा कुमावत के प्रयागराज नृत्य तथा मोनिका का शिव नृत्य को सभी ने सराहनीय बताया। विधालय में सत्र 2023-24 में कक्षा 1 से 8 वीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विधार्थियों को नोटबुक तथा पेन देकर सम्मानित किया गया। सत्र 2022-23 व 2023-24 में लेपटॉप टेबलेट प्राप्त विधार्थी रागिनी कुमावत व वरुण कुमावत का साफा पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधार्थी प्रीतम कुमावत का राज्यस्तरीय महोत्सव में सम्मानित टीम में शामिल होकर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर साफा पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर कमलनयन शर्मा सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, हीरालाल कुमावत, घनश्याम कुमावत, प्रकाश कुमावत, कन्हैयालाल कुमावत सहित विद्यालय स्टाफ कंचन असवाल, राजेश अग्रवाल, अनुज पारीक, आशा चंदेलिया, सरिता वर्मा, विठ्ठल शर्मा, छीगन लाल रैगर, शारीरिक शिक्षक भीमसिंह मीणा व बीएड प्रशिक्षणार्थी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेश कुमार अग्रवाल ने किया। प्रधानाध्यापिका कंचन असवाल व स्टाफ ने आए हुए सभी गणमान्यजनो का आभार व्यक्त किया।

The post राजकीय विद्यालय हुक्माजी की ढाणी में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया धूमधाम से appeared first on SLT News.

उपखंड स्तर पर अध्यापक जगदीश प्रसाद कुमावत हुए सम्मानित
दांतारामगढ़। दांतारामगढ़ में उपखंड स्तरीय 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पीइइओ चंदेली का बास के सर्वेयर अध्यापक जगदीश प्रसाद कुमावत को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास मे ब्लॉक दांतारामगढ़ को राज्य स्तर पर सम्मान दिलाने पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर दांतारामगढ़ उपखंड स्तर पर प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमाराम वर्मा, रामगढ़ सरपंच तथा सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं, स्कूल स्टाफ, विधार्थियों, स्काउट्स सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर कुल 71 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

The post उपखंड स्तर पर अध्यापक जगदीश प्रसाद कुमावत हुए सम्मानित  appeared first on SLT News.

सर्दियों में माउंट क्यागर-री पर विजय प्राप्त करने वाली पहली अर्धसैनिक कर्मी बनी गीता सामोता
दांतारामगढ़ (सीकर)। सीकर जिले की दांतारामगढ़ तहसील के चक गांव की रहने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की उप-निरीक्षक (कार्यकारी) गीता सामोता ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, वह माउंट क्यागर-री (6,100 मीटर / 20,013 फीट) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली पहली अर्धसैनिक कर्मी बन गई हैं। जानकारी के अनुसार सर्दियों के मौसम के दौरान लद्दाख में, गीता सामोता 19 जनवरी, 2025 को हिमालयी चोटी के शिखर पर पहुंची जहां उनकी चढ़ाई बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में की गई, जहां तापमान -36°सेल्सियस से बहुत नीचे चला गया था और हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक चली रही थी। प्रतिकूल मौसम के बावजूद, गीता ने पहाड़ पर विजय पाने के लिए असाधारण साहस, लचीलापन और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। यह उल्लेखनीय उपलब्धि सामोता और सीआईएसएफ दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे पूरे अर्धसैनिक बल और उनके परिवार को गर्व है। सर्दियों की परिस्थितियों में माउंट क्यागर-री पर उनकी सफल चढ़ाई उनके असाधारण पर्वतारोहण कौशल और अटूट भावना को प्रदर्शित करती है। आपको बता दें कि गीता सामोता ने केवल यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की चार सबसे ऊंची चोटियों पर फतेह हासिल कर भारतीय महिला पर्वतारोही के रूप में इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया हैं। इन प्रतिष्ठित शिखरों को फतेह करने में उनके अटूट दृढ़ संकल्प और अद्वितीय उपलब्धि ने विश्व स्तर पर प्रशंसा अर्जित की है। इसके अलावा गीता सामोता अपने पर्वतारोहण कौशल से परे महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। अपनी चढ़ाई के माध्यम से वह प्रतीकात्मक रूप से उन लड़कियों और महिलाओं के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करती है जो बुनियादी आवश्यकताओं तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करती हैं और अपने मौलिक अधिकारों के लिए संघर्ष करती हैं

The post सर्दियों में माउंट क्यागर-री पर विजय प्राप्त करने वाली पहली अर्धसैनिक कर्मी बनी गीता सामोता appeared first on SLT News.

पद्मश्री सुंडाराम कृषि फार्म दांता पर महिलाओं ने जानी खेती की जानकारी
एक लीटर पानी में लगाए गए पौधे सहित विभिन्न फसलों का कराया अवलोकन

एक्सेस टू वाटर परियोजना के प्रशिक्षण के तहत महिलाओं को दी जानकारी

दांतारामगढ़ (सीकर)। पद्मश्री सुंडाराम वर्मा कृषि फार्म दांता पर मंगलवार को सुंडाराम वर्मा की एक लीटर पानी से लगाए गए 22,500 पौधों की जानकारी तथा विभिन्न फसलों की जानकारी लेने के लिए ग्राम चेतना केंद्र खेड़ी मिल्क से जुड़ी महिला किसान और राष्ट्रपति अवॉर्डी जल योद्धा गायत्री देवी यादव, संस्था सेक्रेटरी ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र कुमार सेन, विमला खोखर सहित चार दर्जन महिलाओं व अन्य गणमान्य लोग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न केवल इन पौधों की देखभाल और विकास का अवलोकन किया, बल्कि सुंडाराम वर्मा द्वारा विकसित सरसों, गेहूं, चना, मेथी आदि की नवीनतम किस्मों की जानकारी ली, महिला किसानों ने फार्म पौंड आधारित बागवानी को भी देखा, जिसमें केवल बरसाती पानी का उपयोग कर खेती और बागवानी खेती के बारे में जानकारी ली। संभव है। इस विजिट के दौरान लगभग 50 महिला किसानों ने सभी नवीनतम तकनीकों और विभिन्न किस्मों की फसल की पूरी जानकारी हासिल की। इस अवसर पर आई.एफ.एस. सीड्स के फाउंडर मनीष कुमावत भी उपस्थित रहे और उन्होंने महिला किसानों को कृषि के नए आयामों और संभावनाओं से परिचित कराया। वहीं पद्मश्री सुंडाराम वर्मा ने महिलाओं से संवाद करते हुए सभी को पानी का बचाव तथा फसलों को दिमक से बचाने के उपाय सहित एक लीटर पानी में कोन कोन से पौधे तथा केसे लगाए जा सकते हैं तथा देशी फसलों सहित विभिन्न फसलों की सुरक्षा देख-रेख संबंधित जानकारी दी वहीं कम पानी में अधिक से अधिक कैसे पैदावार कि जा सकती है। कृषि में आत्मनिर्भरता और नवाचार के जरिये हरियाली और समृद्धि के बारे में बताया। ग्राम चेतना संस्थान से गायत्री देवी ने वर्मा का आभार व्यक्त किया, वहीं टीम को कृषि फार्म पर प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान पद्म श्री सुंडाराम वर्मा, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश शर्मा, गायत्री देवी, महेंद्र कुमार, विमला खोखर, पत्रकार लेखक लिखासिंह सैनी व सुरेश नेमीवाल सहित चार दर्जन महिलाएं उपस्थित रहे।

The post पद्मश्री सुंडाराम कृषि फार्म दांता पर महिलाओं ने जानी खेती की जानकारी  appeared first on SLT News.

उल्लास मेला 2025 में टीम दाँतारामगढ़ के द्वारा सीकर जिले की स्टाल का प्रतिनिधित्व किया
जयपुर। राज्यस्तरीय प्रथम उल्लास मेला 2025 जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित किया गया , जिसमें टीम दाँतारामगढ़ के द्वारा सीकर जिले की स्टाल का प्रतिनिधित्व किया गया। जानकारी सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सीकर जिले की स्टॉल को अपने हस्ताक्षर के रूप में श्रेष्ठतम भावाभिव्यक्ति प्रदान की वहीं

समारोह में दांतारामगढ़ ब्लॉक के पीइइओ चंदेली का बास के सर्वेयर जगदीश प्रसाद कुमावत ने अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए और उन्होंने राज्य स्तर पर बेस्ट परफॉर्मेंस प्रदान की जिसके फलस्वरूप उनको प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

The post उल्लास मेला 2025 में टीम दाँतारामगढ़ के द्वारा सीकर जिले की स्टाल का प्रतिनिधित्व किया  appeared first on SLT News.

स्काउट गाइड डायमण्ड जुबली जम्बूरी का होगा आयोजन तमिलनाडु में स्काउटर पी डी कुमावत राष्ट्रीय मुख्यालय की टीम में देंगे सेवाएं
दांतारामगढ़ (सीकर)। भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में डायमण्ड जुबली स्पेशल जम्बुरी दिनांक 28 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 तक त्रिची (तमिलनाडु) में आयोगित की जा रही है। स्थानीय संघ के प्रभारी कमिश्नर रजनीश शर्मा, प्रभारी कमिश्नर गाइड नीलम शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ स्काउटर व राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक पी डी कुमावत महात्मा गांधी राजकीय स्कूल दांता (सीकर) का राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली द्वारा सर्विस स्टाफ में जिले से एक मात्र स्काउटर का जंबूरी में चयन किया गया है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दांतारामगढ़ हेमाराम इन्दुलिया ने कहा कि सीकर जिले में शिक्षा विभाग व स्काउट आंदोलन के लिए यह खुशी का अवसर है। इससे पूर्व भी पी डी कुमावत ने 16 वी राष्ट्रीय जंबूरी हैदराबाद, 18 वीं राष्ट्रीय जम्बुरी पाली राजस्थान में सिक्योरिटी इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हजारों सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रमों सहित गत 27 वर्षा से लगातार फाल्गुन मेला खाटूश्यामजी में उद्‌घोषक के रुप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्थानीय संघ दांता के सचिव रामपाल चौधरी , सहायक सचिव फूल मोहम्माद, कोषाध्यक्ष छीतरमल वर्मा सहित सभी सहायक जिला कमिश्नर, स्काउटर गाइडर, स्काउट्स गाइड्स, इन सभी ने पी डी कुमावत के चयन पर बधाई दी। नगरपालिका दांता की अध्यक्ष विमला कुमावत व उपाध्यक्ष कैलाश चन्द कुमावत सहित अनेक विद्यालय स्काउट्स के अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है। जानकारी के अनुसार कुमावत 22 जनवरी को जंबूरी हेतु रवाना होंगे।

The post स्काउट गाइड डायमण्ड जुबली जम्बूरी का होगा आयोजन तमिलनाडु में      स्काउटर पी डी कुमावत राष्ट्रीय मुख्यालय की टीम में देंगे सेवाएं appeared first on SLT News.