बाड़मेर Archives - SLT News

सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष पंवार आज बाड़मेर में
बाड़मेर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बाड़मेर पहुंचेगी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि पंवार शाम 5:00 बजे बालोतरा से रवाना होकर शाम 6:00 बजे सर्किट हाउस आएगी, रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेगी तत्पश्चात गुरुवार सुबह 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेगी ।

The post सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष पंवार आज बाड़मेर में appeared first on SLT News.

बाड़मेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
बाड़मेर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में कार्यरत अधिकारी पर कार्रवाई, अधिकारी ललित मेवाड़ा की गाड़ी में 70 हजार रुपए होने की सूचना, एसीबी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ललित कुमार का किया औचक निरीक्षण, सरकारी गाड़ी से 73800 रुपये हुए बरामद, एसीबी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई, विभाग के हॉस्टल और बिल पास करने की एवज में रिश्वत लेकर जा रहे जालोर की तरफ, सूचना पर एसीबी ने ली गाड़ी की औचक तलाशी, तलाशी में मिले 73800 रुपये नगद, अब एसीबी एएसपी नरेन्द्र कुमार अंणखिया कर रहे है ललित कुमार से पूछताछ, बाड़मेर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज था ललित कुमार मेवाड़ा के पास, जालोर में मूल पोस्टिंग के साथ-साथ बाड़मेर व सिरोही का था अतिरिक्त चार्ज।

The post बाड़मेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई appeared first on SLT News.

जिला बालोतरा के सभी थानों व पुलिस चौकियों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, निवास एवं पुलिस लाईन में तिरंगा फहराया
पुलिस अधीक्षक ने तिरंगे को सलामी देकर 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

बालोतरा। हरी शंकर आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने 76 वें गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए बताया कि यह दिन हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता व अखंडता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित रिर्जव पुलिस लाईन बालोतरा, पुलिस अधीक्षक निवास तथा जिले के सभी पुलिस के कार्यालयों, थानों व पुलिस चौकियों में तिरंगा फहराया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई तथा सलामी गार्ड को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर बालोतरा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों, जवानों और उनके परिवाजन को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।हरी शंकर आईपीएस ने बताया कि राजस्थान पुलिस की कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और सेवाभाव पर हम सभी को गर्व है। हम सभी यह संकल्प लें कि अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज में शांति, सौहार्द, और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।बालोतरा पुलिस सदैव आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रतिबद्ध है।

मैं बालोतरा जिले के आम नागरिकों से अपील करता हूं कि किसी भी समस्या या सुरक्षा संबंधी आवश्यकता होने पर पुलिस को अवगत कराएं। हमारा कर्तव्य है कि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आपके सहयोग से हम इसे और प्रभावी बना सकते हैं।

इस राष्ट्रीय पर्व पर एक बार फिर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी मिलकर अपने देश और समाज को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाएं।

The post जिला बालोतरा के सभी थानों व पुलिस चौकियों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, निवास एवं पुलिस लाईन में तिरंगा फहराया appeared first on SLT News.

टिबाणिया में कलश यात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारम्भ।
कल्याणपुर । ग्राम टिबाणिया में स्थित ठाकुरजी मंदिर के पास सोमवार को भागवत कथा कार परम पूज्य संत राम प्रकाश महाराज  के स्वागत सत्कार से  भागवत कथा  के  प्रथम दिवस का भव्य शुभारम्भ हुआ. तत्पश्चात सोमवार की  सुबह बोटीयार बालाजी मंदिर से कलश यात्रा   का  शुभारम्भ हुआ, कलश यात्रा के दौरान माताओं बहिनों ने सर पर कलश धारण  कर  भव्य  कलश यात्रा निकाली , कलश यात्रा  में  शामिल  भक्तों  ने  डीजे पर नाचते गाते झूमते  आनंद लिया, भागवत कथा 22 दिसम्बर तक चलेगी, कथा का समय प्रतिदिन 12 बजे से 4 बजे तक चलेंगी, नैनी बाई का मायरा रात्रि में 7.30 से 10 बजे तक चलेगा! कथा में श्रोताओं की भारी भीड़ रहीं! आस पास  के  गांव से  कथा  सुनने  वालों  को लाने  ले  जाने  के  लिए  आयोजन समिति  के  द्वारा   वाहन की  व्यवस्था  भी  की  गयी  है

The post टिबाणिया में कलश यात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारम्भ। appeared first on SLT News.

जिला कलक्टर यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बीमा समिति की प्रथम बैठक आयोजित
बालोतरा। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित “सबको बीमा अभियान 2047” के क्रम में राज्य बीमा योजना की क्रियान्विति, सघन पर्यवेक्षण एवं समन्वय हेतु राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को जिला कलक्टर  सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय बीमा समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने “सबको बीमा अभियान 2047” के प्रचार-प्रसार के साथ स्थानीय बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को हर मंगलवार को आयोजित बैठक में सम्मिलित होने को निर्देशित किया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में बीमा कंपनियों को “सबको बीमा अभियान 2047” के प्रचार प्रसार के साथ जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने बीमा कंपनियों को आवश्यक डाटा उपलब्ध करवाने एवं सहयोग हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार, कोषाधिकारी करना राम, कृषि (विस्तार) विभाग के संयुक्त निदेशक प्रमोद कुमार यादव, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, बाड़मेर के उप निदेशक डॉ. प्रेमसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाकाराम चौधरी, सहायक श्रम आयुक्त हरिप्रसाद नामा,  यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड बालोतरा के मुख्य व्यवसाय प्रबंधक मनीष कुमार, बजाज एलायंस लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, बालोतरा के मुख्य शाखा प्रबन्धक अविनाश भारद्वाज, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के कनिष्ठ सहायक अखिलेश मीणा उपस्थित रहे।

The post जिला कलक्टर यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बीमा समिति की प्रथम बैठक आयोजित appeared first on SLT News.

बालिकाओं ने गुरु से प्रेरित होकर श्वानों के चंगुल से हरिण को बचाकर दिया जीव दया का संदेश
धोरीमन्ना । उपखण्ड के राउमावि पाबूबेरा में अध्ययनरत बालिकाओं को गुरु जगदीश प्रसाद विश्नोई की पर्यावरण संरक्षण के प्रति की जा रही गतिविधियों ने प्रेरित किया और उनके अंदर भी जीवों के प्रति दया करने की भावना जगी जिसके आज श्वानों द्वारा हिरणों का पीछा किया गया और एक हिरण को उन्होंने अपनी गिरफ्त में ले लिया और काफी घायल कर दिया उनके रोने की आवाज सुनकर दो बालिकाएं सुनिता जाणी व सुमन सियोल दोडी और तेज आवाज दी तो श्वान घायल हिरण को छोड़कर भाग गए तब बालिकाओं ने गुरु जगदीश प्रसाद विश्नोई को फोन पर जानकारी दी और घटना के बारे में बताया तब जगदीश प्रसाद विश्नोई तुरंत प्रभाव से घटना स्थल पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार किया फिर स्वयं के वाहन से बीस किलोमीटर दूर मां अमृतादेवी वन्यजीव संरक्षण संस्थान कातरला ले जाकर उनको सुपूर्द किया, जहां हर जीव जन्तुओं का उपचार किया जाता है और खुले वातावरण में विचरण करने की सुविधा दी जाती है।

The post बालिकाओं ने गुरु से प्रेरित होकर श्वानों के चंगुल से हरिण को बचाकर दिया जीव दया का संदेश appeared first on SLT News.

थाना समदड़ी द्वारा मुलजिम थानाराम गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल जब्त ।
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वगैरा प्रकरण में था वांछित ।

बालोतरा । कुंदन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार गोपाल सिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व नीरज शर्मा वृताधिकारी सिवाना के सुपरविजन में  देवकिशन उपनिरीक्षक थानाधिकारी समदड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना समदड़ी में दर्ज नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वगैरा प्रकरण में वांछित मुलजिम थानाराम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरणः-

प्रार्थी द्वारा थाना समदड़ी पर पेश रिपोर्ट पर प्रकरण अन्तर्गत धारा 139 (1) बीएनएस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः

उक्त प्रकरण की घटना को गंभीरता से ली जाकर आरोपी थानाराम की दस्तयाबी हेतु थाना समदडी से पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना व तकनिकी सहायता से आरोपी के सम्भावित स्थानों पर तलाश पतारसी की गई। मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी थानाराम पुत्र हरीराम जाति भील उम्र 25 साल निवासी घड़ोई नाडी जानियाना पुलिस थाना पचपदरा जिला बालोतरा को दस्तयाब कर अन्वेषण पूछताछ की गई. जिसने दौराने पूछताछ जुर्म धारा 139 (1). 64(2) (एम), 65 (1) बीएनएस 2023 व 3/4 पोक्सो अधिनियम स्वीकार किया। जिस पर मुलजिम थानाराम को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व प्रकरण की घटना में प्रयुक्त वाहन मोटसाईकिल नम्बर आरजे 39 एसए 7420 को जब्त किया गया। बाद पूछताछ अन्वेषण के मुलजिम थानाराम को पेश अदालत कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

गिरफ्तार मुलजिमः-

थानाराम पुत्र हरीराम जाति भील उम्र 24 साल निवासी घड़ोई नाडी जानियाना पुलिस थाना पचपदरा जिला बालोतरा।

पुलिस टीम :-

चेलाराम सउनि पुलिस थाना समदड़ी, पुरखाराम हैड कानि. 190 पुलिस थाना समदड़ी,

संदीप कुमार कानि. 739 पुलिस थाना समदड़ी, ममता महिला कानि. 1310 पुलिस थाना समदड़ी।

The post थाना समदड़ी द्वारा मुलजिम थानाराम गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल जब्त । appeared first on SLT News.

जिला स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित,महिलाओं को योजनाओं से लाभान्वित कर किया सम्मान
बालोतरा । बालोतरा जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन शनिवार को बालोतरा पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पचपदरा विधायक डॉ. अरूण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, मत्स्य विभाग की निदेशक संचिता विश्नोई, जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक नितिन गहलोत, जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता सोनाराम पटेल समेत जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम में पचपदरा विधायक डॉ. अरूण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, मत्स्य विभाग की निदेशक संचिता विश्नोई, जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका एवं सूजस के विशेषांक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राजीविका की महिला निधि, रिवालिंग फंड के प्रतिकात्मक चैक का वितरण कर लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित किया गया। साथ ही ड्रोन दीदी एवं लखपति दीदी के प्रमाण पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को 2 हजार 5 पांच सौ रूपये के चैक का वितरण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा सात लाभार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक गैस चुल्हे का वितरण कर लाभांवित किया।कार्यक्रम से पूर्व जिला कलक्टर  सुशील कुमार यादव ने प्रतिभावान बालिकाओं को स्कूटी का वितरण किया। स्कूटी वितरण के दौरान जिला कलक्टर श्री यादव ने बालिकाओं से संवाद कर शिक्षण कार्य की प्रगति जानी। राज्य सरकार द्वारा स्कूटी योजना से लाभान्वित होकर बालिकाओं ने राज्य सरकार का आभार प्रकट किया।

The post जिला स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित,महिलाओं को योजनाओं से लाभान्वित कर किया सम्मान appeared first on SLT News.

नहीं रहे कल्याणपुर प्रधान उम्मेंद सिंह अराबा ।
कल्याणपुर । पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर  पंचायत समिति के  प्रधान व भाजपा  के वरिष्ठ व कर्मठ नेता उम्मेंद सिंह अराबा का लंबी  बीमारी के  बाद  आज  निधन  हो  गया ।  उम्मेंद सिंह का अत्यंत मर्यादित और मृदु व्यवहार तथा  भारतीय जनता पार्टी के निष्ठा वान   कार्यकर्ता थे। पंचायत समिति कल्याणपुर के प्रधान के रूप मे  उम्मेंद सिंह अराबा  ने  जीवन पर्यन्त सदैव किसान हित्त को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा की.

उम्मेंद सिंह अराबा के निधन पर  पूर्व विधायक अमराराम चौधरी, विधायक अरुण कुमार चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित  समस्त कल्याणपुर पंचायत समिति  सहित  जिला  बालोतरा वासियों ने  शोक सम्वेदना व्यक्त  की  है

The post नहीं रहे  कल्याणपुर प्रधान उम्मेंद सिंह अराबा । appeared first on SLT News.

जिला कलक्टर टीना डाबी ने ग्राम पंचायत दुधू में आयोजित रात्रि चौपाल मे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
बाड़मेर। जिला कलक्टर टीना डाबी ने शुक्रवार को धोरीमन्ना उपखंड के दुधू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला कलक्टर टीना डाबी ने चौपाल में एक-एक करके ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल में जिला कलक्टर को पानी, बिजली, राजस्व, भूमि, सीमा ज्ञान, रास्ता अतिक्रमण से जुड़े 18 परिवाद प्राप्त हुए, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को सकारात्मक रूख रखते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलक्टर से जर्जर पोलों हटाने के लिए परिवाद प्रस्तुत किया। इस पर जिला कलक्टर ने तत्काल डिस्कॉम के अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश देकर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। इसी तरह कृषि आदान अनुदान के एक प्रकरण में उपखंड अधिकारी को प्रकरण को निस्तारित करने के लिए कहा। ग्रामीणों द्वारा पानी की हौदी बनाने के लिए जिला कलक्टर को परिवाद प्रस्तुत किया इस पर उन्होंने सर्वे करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं पर तथ्यात्मक जानकारी लेने के साथ समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। वहीं उन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी केशव कुमार मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी भंवराराम, सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

The post जिला कलक्टर टीना डाबी ने ग्राम पंचायत दुधू में आयोजित रात्रि चौपाल मे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं appeared first on SLT News.